मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

रोटरी क्लब बरेली ग्लोरी ने सैटेलाइट चौराहे पर लगाया यातायात सुरक्षा शिविर, बिना रिफ्लेक्टर वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर

December 7, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । शीत ऋतु में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए रोटरी क्लब बरेली ग्लोरी ने यातायात विभाग के सहयोग से सैटेलाइट चौराहे पर यातायात सुरक्षा माह के तहत जागरूकता और सुरक्षा शिविर का आयोजन किया, जहां बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए और लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बरेली में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब बरेली ग्लोरी द्वारा यातायात विभाग के सहयोग से सैटेलाइट चौराहे पर एक विशेष यातायात सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान टेंपो, ट्रैक्टर और अन्य ऐसे वाहनों पर जिन पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे, रेडियो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए ताकि रात और कोहरे के दौरान सड़क पर उनकी पहचान आसानी से हो सके।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी गवर्नर राजेन विद्यार्थी ने कहा कि दिसंबर का महीना आते ही कोहरे के कारण दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ जाती है। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को आगे खड़ी गाड़ी का अंदाजा नहीं लग पाता और अक्सर टक्कर हो जाती है। ऐसे में वाहनों पर रिफ्लेक्टर होना बेहद जरूरी है ताकि अंधेरे और धुंध में भी दूर से ही वाहन दिखाई दे सके। इसी उद्देश्य से रोटरी क्लब ग्लोरी द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत केवल रिफ्लेक्टर ही नहीं लगाए जा रहे, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करें, तेज गति से वाहन न चलाएं और नियमों का सख्ती से पालन करें। इसके साथ ही एक विशेष स्टिकर भी वाहनों पर लगाया जा रहा है, जिस पर लिखा है ‘ड्राइवर इस डेफ, प्लीज वॉच आउट’। यह स्टिकर उन वाहनों पर लगाया जा रहा है जिनके चालक सुनने में असमर्थ हैं, ताकि पीछे से आने वाला वाहन चालक सतर्क रह सके और अनावश्यक हॉर्न बजाने या जल्दबाजी में ओवरटेक करने से बच सके।

राजेन विद्यार्थी ने बताया कि यह अभियान एक सप्ताह तक चलेगा और शहर के अलग-अलग स्थानों पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब हमेशा समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहता है और आगे भी ऐसे जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों की सुरक्षा के लिए काम करता रहेगा।

वहीं इस अवसर पर मौजूद एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने कहा कि यह कार्यक्रम रोटरी क्लब के तत्वावधान में यातायात पुलिस के सहयोग से आयोजित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को जागरूक करना और उन्हें यातायात नियमों की जानकारी देना है। विशेष रूप से जिन वाहनों के पीछे लाइट या रिफ्लेक्टर नहीं थे, उन पर रेडियो रिफ्लेक्टिव टेप लगाना एक सराहनीय कार्य है।
उन्होंने कहा कि कोहरे के मौसम में अक्सर सड़क पर खड़े वाहनों की सही से पहचान नहीं हो पाती, जिससे पीछे से आने वाला वाहन उनसे टकरा जाता है और बड़े हादसे हो जाते हैं। इस अभियान से निश्चित रूप से ऐसी दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने रोटरी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक पुनीत और जनहितकारी कार्य बताया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालकों को रोककर उन्हें रिफ्लेक्टर लगाए गए और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। लोगों ने भी इस पहल को सराहा और ऐसे कार्यक्रमों को लगातार आयोजित करने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान अशोक अवस्थी सहित कई रोटेरियन शामिल रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights