मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

खटीमा में वन विभाग की खाली भूमि पर जल्द भव्य व आकर्षक सिटी पार्क का निर्माण होगा

December 7, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर डीएफओ हिमांशु बाँगडी एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने साल बुझी नंबर एक की खाली पड़ी जंगलात की भूमि पर सिटी पार्क के निर्माण को लेकर मौका मुआयना किया, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल सिटी पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा, नगर पालिका एवं बन विभाग के संयुक्त प्रयास से पीलीभीत रोड साल बोझी वनविभाग की खाली पड़ी भूमि में स्वच्छ खटीमा सुंदर खटीमा स्वस्थ खटीमा की तर्ज पर सिटी पार्क में ओपन जिम, रनिंग ट्रैक, एडवेंचर्स क्रीड़ा स्थल, योग सेंटर एवं बच्चों के लिए पार्क का निर्माण किया जाएगा तीन माह के भीतर पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा, खटीमा के विकास के लिए पार्क का निर्माण मिल का पत्थर साबित होगा, डीएफओ हिमांशु बाँगडी ने संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देशित करते हुए कहा कि सिटी पार्क के निर्माण की तैयारियां जल्द से जल्द कर ली जाए एवं सम्बन्धित अधिकारी अपने अपने स्तर पर पार्क निर्माण की औपचारिकताएं जल्द पूरी करे, इस अवसर पर बीजेपी पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल सक्सेना वन दरोगा डोली डोभाल, ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष सचिन रस्तोगी छात्र संग उपाध्यक्ष शुभम पटवा, रंजन अग्रवाल करण यादव आदि उपस्थित थे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights