मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राजकीय मेडिकल कालेज में डॉक्टर ने बगैर उपचार किए गम्भीर मरीज को डिस्चार्ज कर दिया,भाकियू आक्रोशित

December 7, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। राजकीय मेडिकल कालेज के डॉक्टरो ने मार्ग दुर्घटना में गम्भीर घायल किसान के परिजनों से अभद्रता की औऱ बगैर उपचार के ही डिस्चार्ज कर दिया। भाकियू ने आक्रोश जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। भाकियू के मण्डल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने बताया कि धर्मवीर सागर निवासी सिरसौली का सुबह 09 बजे जजपुरा उझानी कोतवाली छेत्र में एक्सीडेंट हो गया। वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया ।
उन्होंने बताया राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार नहीं किया गया बल्कि परिवार जनों के साथ इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों द्वारा गाली गलौज करके उसकी छुट्टी कर दी गई । कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर होने से मरीज धर्मवीर दर्द से चिल्ला रहा । हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर 12:00 बजे के बाद मरीज के पास पहुंचे और उन्होंने उसकी छुट्टी कर दी ।
इस बात को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे उन्होंने कहा डॉक्टर मरीज के साथ गलत व्यवहार गलत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। गंभीर मरीज को भी नहीं देखा जाता। जबकि कुछ दिन पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने भी कड़ी फटकारे लगाई थी परंतु व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य के नाम ज्ञापन जारी करते हुए कहा कल सोमवार को प्रधानाचार्य जी से वार्ता करके आंदोलन की तिथि घोषित की जाएगी उन्होंने कहा जिन डॉक्टरों द्वारा गंभीर मरीज को छुट्टी दे दी गई है उसका पूरा विवरण दिया जाएगा अगर इन पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
बाद में निजी अस्पताल डॉक्टर डीवी शाक्य के यहां भर्ती कराया गया जिसमें कई हड्डी टूटी हुई आई है मंडल प्रवक्ता के साथ जसवीर सिंह जयवीर सिंह चिरंजी लाल जोगिंदर सिंह प्यारेलाल ओंकार सिंह रामचरण लाल दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights