मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डी पॉल स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘जुगनू’ में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही,बच्चों ने किया धमाल

December 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। डी पॉल स्कूल का भव्य वार्षिक उत्सव ‘जुगनू’ आज अपार उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में वर्ष 2025 में उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य फादर अजिन पॉल, मैनेजर फादर अनीष जॉर्ज, एजुकेशन काउंसलर फादर मार्टिन, कार्यक्रम अध्यक्ष फादर जॉनसन, मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार जी, एवं विशिष्ट अतिथि एडीजे विकाश सिंह,. सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, एआरटीओ राम वचन, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वजिलत कर किया गया। इसके उपरान्त विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्कूल के प्रिंसिपल फादर अजिन पॉल ने सभी अतिथियों व विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय के मूल्यों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। जिसके बाद छात्रों द्वारा एक मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। सैन थॉम विनसेंशियन सोसाइटी के असिस्टेंट प्रोविंशियल फादर जॉनसन ने अध्यक्षीय भाषण दिया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीजे विकाश सिंह जी, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता जी, एआरटीओ राम वचन जी, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय जी पधारे ।

मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार जी और विशिष्ट अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने भी अपने प्रेरणादायक शब्दों से छात्रों को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने कक्षा 12 के मेधावी विद्यार्थियों को और एजुकेशन काउंसलर फादर मार्टिन ने कक्षा 10 के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। मिशन सुपीरियर फादर मैथ्यू वीसी द्वारा स्कूल की वार्षिक पत्रिका ‘दर्शन’ के नवीनतम अंक का विमोचन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में, छात्रों ने ‘जुगनू’ नामक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। केजी के नन्हें मुन्ने छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में, मैनेजर फादर अनीश जॉर्ज द्वारा कोरियोग्राफर जिंटो को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता छात्र-छात्राओं द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का औपचारिक समापन हुआ।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकगण एवं शिक्षणेतर कर्मचारी, अभिभावक और शहर के कई प्रमुख नागरिक मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights