मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज ने डॉ भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया,संगोष्ठी हुई

December 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की एनसीसी यूनिट के द्वारा बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की शुरुआत अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने से हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में उपस्थित कॉलेज के प्राचार्य प्रो आर के आजाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अम्बेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं थे, बल्कि वे आधुनिक भारत के सामाजिक परिवर्तन के सबसे बड़े अग्रदूत थे। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण न करें, बल्कि उन्हें व्यवहार में उतारें। उन्होंने आगे कहा कि अम्बेडकर का संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके द्वारा स्थापित मार्ग आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत तभी प्रगतिशील राष्ट्र बन सकता है जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक संवैधानिक अधिकारों का प्रभावी लाभ पहुँचे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे प्रो कमलेश गौतम ने कहा कि अम्बेडकर ने जिस सामाजिक समरसता और समान अवसरों वाले भारत का स्वप्न देखा था, उसे साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी के साथ योगदान देना होगा।
इस अवसर पर एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया जिसमें कैडेटों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पर कैडेट वेदांत सेंगर, द्वितीय स्थान पर कैडेट कमलेश्वर, तृतीय स्थान पर कैडेट शीतल, चतुर्थ स्थान पर कैडेट रजनी एवं पंचम स्थान पर कैडेट अमन कुमार रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कॉलेज के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ आलोक कुमार सिंह के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ दुर्गविजय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो आदित्य कुमार सिंह, प्रो प्रभात शुक्ला, प्रो आलोक मिश्रा, डॉ नीलू कुमार सहित कॉलेज के तमाम शिक्षक एवं एनसीसी के लगभग 150 कैडेट मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights