मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एनएसएस शिविर के चौथे दिन किया फाइलेरिया पर सर्वे

December 4, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। एफ आर इस्लामिया इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी फरहान अहमद के निर्देशन में छात्रों ने पांच अलग-अलग टोलियां बनाकर क्षेत्र में लगभग 150 घरों का सर्वे कर लोगों को फाइलेरिया के प्रति जागरुक किया। इस सर्वे में क्षेत्र के दस लोग फाइलेरिया से पीड़ित मिले। उन्हें बताया कि हाथी पॉव क्युलेक्स मच्छर के काटने से फैलती है। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। अपने आसपास सफाई रखना जरूरी है। दूषित पानी या कूड़ा जमने न दें। जमे पानी पर कैरोसीन छिड़क कर मच्छरों को पनपने से रोकें।
दूसरे सत्र में मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की मनोवैज्ञानिक डॉ यशिका वर्मा ने छात्रों को नैतिक मूल्यों में कमी तथा चारित्रिक पतन के बारे में बताया। आज देखने में आ रहा है कि छात्रों में नैतिक और चारित्रिक रूप से पतन हो रहा है। जरूरत इस बात की है कि हम अपना काम सच्चाई और ईमानदारी से करें और एक अच्छे नागरिक के रूप में अपनी जगह बनाएं। यह मानवीय संबंधों में मदद करती है और हमें अपनी जिंदगी को समृद्ध और सुखी बनाने के लिए मार्गदर्शन देती है। इस मौके पर रोहिद अली, निशांत पाल, प्रिंस, कपिल, संजीव और संकेश सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights