बिल्सी। आज बृहस्पतिवार को बदायूं रोड स्थित विनोद मौर्य के आवास पर सपा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष प्रेमपाल यादव की संस्तुति पर ब्लॉक अध्यक्ष राममोहन यादव ने ब्लॉक कमेटी का विस्तार करते हुए दिनेश पाराशर को महासचिव, सौरभ सागर, रामवीर पासी को उपाध्यक्ष, देवशरन शाक्य, धर्मवीर यादव, राजू पाली, जफरुद्दीन, साहेव सिंह राजपूत, सतीश बाल्मीकि को ब्लॉक सचिव नियुक्त किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य के प्रतिनिधि टिंकू शाक्य ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को फूलमाला पहनकर स्वागत किया। शिक्षक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सोवरन सिंह यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी बखूबी से निभाते हुए 2022 में पुनः अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बूथ स्तर को मजबूत बनाएं। साथ ही जनता को पार्टी की नीति से अलगत कराएं। उन्होने कहा कि सपा ने हमेशा से शिक्षा जगत का मजबूती प्रदान करने का काम किया है। प्रदेश में कभी भी शिक्षकों की समस्याओं को नजरांदाज नहीं किया है। यही कारण है कि हमेशा शिक्षक समाजवादी पार्टी के साथ रहा है। इस मौके पूर्व प्रधान प्रेमपाल सिंह यादव, विजेंद्र सिंह यादव, विनोद मौर्य, विवेक शाक्य आदि मौजूद रहे। इधर क्षेत्र के दबिहारी समेत कई गांवों में सपा के पूर्व प्रत्याशी उदयवीर सिंह शाक्य का कार्यकर्ताओं को ने जोरदार स्वागत किया। उन्होने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। 2022 में सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।