बदायूँ एसएसपी ने सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के आदेश दिए

WhatsApp Image 2025-11-29 at 5.22.36 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया व अन्य अधि0गण/कर्म0गण के साथ सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । सैनिक सम्मेलन के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी, जेल अधीक्षक, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ, अभियोजन अधिकारी, प्रभारी जीआरपी और समस्त थाना प्रभारियों/ शाखा प्रभारियो के साथ की मासिक अपराध समीक्षा बैठक की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले अधि0/कर्म0गण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं उनकी कार्यशैली की सराहना की गयी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अपराध नियंत्रण व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिए गए सख्त निर्देश ।थानो पर आने वाले शिकायतकर्ता की समस्याओ को सहानुभूतिपूर्वक सुनकर त्वरित व प्रभावी निस्तारण कराया जाये। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आईजीआरएस प्रभारी को दिए निर्देश ।
लुटेरे, चोर व गम्भीर अपराध के पेशेवर अपराधियों की सतत निगरानी व उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को दिये गये निर्देश

लम्बित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश ।महिला व बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर अत्यंत गंभीरता बरतने व सम्बंधित अपहृता की सकुशल बरामदगी के लिए दिए गए कड़े निर्देश ।*
मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले, अवैध शस्त्रों का निर्माण व संग्रहण करने वाले, टॉप-10, ईनामिया व हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने के दिए गए निर्देश ।*

*

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights