हिंदू युवक का ब्रेनवॉश कर कराया धर्म परिवर्तन , कलमा पढ़वाया और खिलाया गौमांस

WhatsApp Image 2025-11-20 at 6.35.43 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जनपद में थाना बिशारतगंज क्षेत्र का धर्म परिवर्तन और साइबर फ्रॉड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कस्बा विशारतगंज क्षेत्र के फार्मासिस्ट अमरीश गोस्वामी पुत्र चंद्रपाल गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि उन्हें पहले दोस्ती के जाल में फंसाया गया, फिर धीरे-धीरे ब्रेनवॉश कर इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें मुंबई ले जाकर उनके नाम पर 14 अलग – अलग बैंक में खाते खुलवाए और बड़े साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किया। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बिशारतगंज के वार्ड नंबर 7 निवासी अमरीश गोस्वामी ने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने ग्राम शहबाजपुर में एक मेडिकल स्टोर किराए पर लिया था। दुकान के मकान मालिक का भतीजा समीर पुत्र नसीर अहमद अक्सर उनके यहां आने लगा। बातचीत बढ़ने पर समीर और उसके परिवारजन हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणियां करते और इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करते थे।
हर गुरुवार नियाज़ लाते, पूजा-पाठ छोड़ने पर किया मजबूर पीड़ित ने बताया कि समीर और उसके घरवाले गुरुवार के दिन नियाज़ का खाना लाकर उसे खिलाते थे। इसी दौरान धीरे-धीरे उसका माइंड वॉश किया गया। कुछ ही महीनों में वह उनके प्रभाव में इतना आ गया कि उसने पूजा-पाठ करना भी छोड़ दिया। मस्जिद ले जाकर कलमा पढ़वाया, गौमांस खिलाया
अमरीश का आरोप है कि समीर उसे कई बार मस्जिद लेकर गया, जहां उसे कलमा पढ़वाया गया। इसके बाद उसे गौमांस खाने पर भी मजबूर किया गया। विरोध करने पर भावनात्मक दबाव और धर्म के नाम पर भय पैदा कर चुप कराया जाता था। मुंबई ले जाकर 14 बैंक खाते खुलवाए, साइबर ठगी में इस्तेमाल पीड़ित के अनुसार कुछ महीनों बाद समीर उसे अपने साथ मुंबई ले गया। वहां उसके नए एड्रेस पर आधार कार्ड , पैन और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उसके नाम पर 14 बैंक खाते खुलवाए गए। बाद में उसे पता चला कि इन खातों का उपयोग बड़े स्तर की साइबर ठगी में किया गया है। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकाकर चुप रहने पर मजबूर किया। SSP से लगाई गुहार, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
अम्बरीष गोस्वामी ने अब पूरे घटनाक्रम की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है। उन्होंने आरोप लगाया कि समीर, उसके परिवार और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर सुनियोजित तरीके से उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया और फिर साइबर फ्रॉड में फंसा दिया। एसएसपी से कार्यवाही की मांग की हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights