सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकाली पदयात्रा
बरेली। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह अभियान के निमित्त बरेली की 125 कैंट विधानसभा कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में यूनिटी मार्च पद यात्रा आयोजित की गई। पदयात्रा का शुभारंभ पटेल चौक पर भारत रत्न लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य व सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।
पदयात्रा पटेल चौक से चौकी चौराहा होते हुए कचहरी, रेलवे जंक्शन,सुभाष नगर खन्ना बिल्डिंग, वाजपेई स्वीट ढाल, से होते हुए बदायूं रोड चौरासी घंटा मंदिर से शिव स्वयंवर पर बारात घर पर समाप्त हुई। इस पदयात्रा विभिन्न स्थानों पर व्यापारी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनो द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
कलाकार वेलफेयर ट्रस्ट रजि भारत के कलाकारो द्वारा भी इस भव्य दिव्य पद यात्रा का स्वागत किया गया एवं देश भक्ति गीतों को भी गाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भर दिया।
पदयात्रा में व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि, विद्यालय के छात्र – छात्राओं के अतिरिक्त खिलाड़ियों से स्काउट गाइड, एन सी सी, एन एस एस के छात्रों, खिलाड़ियों, सिविल डिफेंस व विभिन्न वर्गों के लोगों ने प्रतिभाग किया। पदयात्रा के पूरे मार्ग में सरदार वल्लभभाई अमर रहे के नारे लगाए गए। साथ ही लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
पदयात्रा के समापन के पश्चात बदायूं रोड स्थित से शिव स्वयंवर बारात घर में जनसेवा आयोजित की गई। इस जनसभा में मुख्य वक्ता एमएलसी महाराज सिंह ने कहा कि आजादी के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी अलग अलग 560 से ज्यादा छोटी बड़ी रियासतों का भारतीय राष्ट्र में विलय करना। लेकिन उस वक्त देश के पास इस चुनौती से भी बड़ा व्यक्तित्व मौजूद था जिसका नाम था सरदार वल्लभ भाई पटेल।
सरदार पटेल ने अपनी शानदार नेतृत्व क्षमता व कूटनीति से इन रियासतों को भारतीय संघ में मिलवाया और देश के और विभाजन को रोका। आज हमारा देश भारत के लौहपुरुष और पहले गृहमंत्री व उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन कर रहा है।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि किसी भी देश का आधार उसकी एकता और अखंडता में निहित होता है और आज उस महान शख्स की 150 वी जयंती जिसे इस देश की एकता का सूत्रधार कहा जाता है। आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे मे देश लौहपुरुष, महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर नमन कर श्रद्धांजलि दे रहा है। सरदार पटेल को ही भारत के भोगौलिक और राजनीतिक एकीकरण का श्रेय दिया जाता है। वह एक मजबूत, अडिग और दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व के धनी थे।
महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सरदार पटेल को भारत का बिस्मार्क भी कहा जाता है। सरदार पटेल ने भारत को असंगठित प्रांतों और रियासतों की संरचना से बाहर निकाल कर एक संघ में परिवर्तित किया। इसलिए उन्हें भारत का बिस्मार्क कहा जा सकता है; जिन्होंने देश को ताकत के बलपर नहीं, बल्कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और चतुर शासन-कला के बल पर एकता के सूत्र में पिरोया।”
आज की इस पदयात्रा मे प्रमुख रूप से पदयात्रा प्रवासी हरि ओम, बरेली महानगर संयोजक प्रभु दयाल लोधी, कैंट विधानसभा संयोजक देवेन्द्र जोशी, अरुण कश्यप, विष्णु शर्मा, तृप्ति गुप्ता, अमरीश कठेरिया, सोनू कालरा, मोहित तिवारी,कन्हैया राजपूत, जयदीप चौधरी, चौधरी नरेंद्र मौर्य, ब्रजेश मिश्रा, अतुल अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, डॉ सीपीएस चौहान, पार्षद सौरभ, बृजेश पाल, चित्रा मिश्रा, हरिशंकर, रूप किशोर लोधी, श्याम सिंह चौहान, छाँगामल मौर्य, नीरज कुमार, संजीव रस्तोगी, राजकिशोर कश्यप, योगेश बंटी,अमन सक्सैना, नीलम जेठा, राजबहादुर सक्सेना, अजय रत्नाकर, रितिक किशोर, संतोष कश्यप, हरिओम कश्यप, सागर मौर्या, पुष्पेंद्र महेश्वरी, दरबारी लाल,सहित बड़ी संख्या मे संगठन के पदाधिकारी व आम जनमानस पदयात्रा में उपस्थित रहा।




















































































