मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

November 12, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने एक युवती के अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त प्रकरण में वादिनी धर्मबेटी पत्नी प्रदीप निवासी ग्राम बभिया, थाना कैंट ने थाने में तहरीर दी थी कि आरोपी अमरजीत पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी नगला बसेला, थाना दातागंज (जिला बदायूं) ने शादी का झांसा देकर उनसे शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही आरोपियों राजेन्द्र, परवेन्द्र और बीडीओ ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी तथा बाद में इंस्टाग्राम व फेसबुक पर अपलोड भी कर दिए। इस संबंध में थाना बारादरी में मुकदमा चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय के मार्गदर्शन में थाना बारादरी पुलिस टीम ने 12 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी अमरजीत पुत्र स्व. महेन्द्र सिंह (उम्र 26 वर्ष) को मोहल्ला संजयनगर से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता से प्रेम करता था तथा उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इससे नाराज होकर उसने उसके फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम व फेसबुक पर वायरल कर दिए ताकि उसकी शादी टूट जाए। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पाण्डेय, निरीक्षक अपराध अरविंद कुमार, कांस्टेबल गुलाब सिंह पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights