मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भोजीपुरा पुलिस ने शातिर चोर दबोचा, चोरी का कैमरा-मेमोरी कार्ड बरामद, एक फरार

November 10, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने वाहन का शीशा तोड़कर कैमरा चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार वादी आलोक रावत निवासी ग्राम पीपलसाना चौधरी की गाड़ी से कैमरा व केबिल चोरी होने पर थाना भोजीपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी के निर्देशन में एसआई गौरव चौधरी, कांस्टेबल ऋषिकांत व गौरव गौतम की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कंचनपुर निवासी ईशु उर्फ रीशू उर्फ सिलोचन पुत्र सिकंदर को दोहना अंडरपास से चोरी के REDTIGER F7N ELITE डैश कैमरा, 128 GB मेमोरी कार्ड व दो केबिल सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी मोहित उर्फ सिलेंडर निवासी चंकनपुर मौके से फरार हो गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि अपने फरार साथी मोहित के साथ स्विफ्ट कार का शीशा तोड़कर कैमरा चोरी किया था तथा बिक्री की योजना बना रहे थे। पुलिस जांच में आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। गिरफ्तार ईशु पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, वहीं फरार आरोपी मोहित के विरुद्ध भी चोरी व अन्य धाराओं में कई केस दर्ज हैं। पुलिस टीम ने विधिक कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights