बरेली। संस्कृत भारती के तत्वावधान में देव दीपावली पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुडरा गांव के निकट रामगंगा के तट पर 5000 दीपक प्रज्वलित कर गंगा आरती की गई। कार्यक्रम रामगंगा तट पर स्थित सनातन संस्कृति विद्या निकेतन आधुनिक गुरुकुल पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण चंद्र ने कहा कि संस्कृत भारती अपने पांच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक एवम स्वदेशी के जरिए जागरूकता लाने का काम कर रही है। उन्होंने संपूर्ण हिंदू समाज को जागरूक रहने तथा अपनी संस्कृति पर गर्व करने के लिए सभी को प्रेरित किया। उन्होंने गंगा मां के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सनातन संस्कृति की वैज्ञानिकता का महत्व बताया। उन्होंने गुरु नानक देव जी के जन्मदिन की भी सबको शुभकामनाएं दीं। आयोजन मंडल के सदस्य सतीश शर्मा तथा डॉ ऋषभ भारद्वाज ने दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। श्रीकांत मिश्रा द्वारा एकल गीत का गायन किया। इस अवसर पर नगर संघचालक डॉ राजीव सक्सेना, महानगर प्रचारक मयंक, अंकित, शिवम, आयुष, पंकज शर्मा, दुर्वेश भारद्वाज, सौरभ पांडे, आनंद और श्रीकांत मिश्रा, हेमंत सक्सेना, मनीषा मिश्रा, पल्लवी सक्सेना, आद्विक शर्मा, सुदर्शन मिश्रा, अयान सक्सेना, समृद्धि मिश्रा आदि उपस्थित रहे। हापुड़ से पधारे पंडितों के समूह द्वारा मन्त्रोंचारण, धूप, दीप तथा विशाल आरतियों के द्वारा मां गंगा की आरती उतारी गई।