बीबियापुर में किसान एकता संघ की पंचायत, फसल मूल्य व गन्ना भुगतान को लेकर किसानों में रोष

WhatsApp Image 2025-11-06 at 7.49.16 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । किसान एकता संघ की ओर से बीबियापुर में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा ने किया। पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर चर्चा हुई। किसान नेता डॉ. रवि नागर ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में किसान की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है। गन्ना मिलें समय पर भुगतान नहीं कर रहीं, जिससे किसान कर्ज में डूबते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का प्रभाव बढ़ गया है और किसानों के धान की तौल भी सही ढंग से नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि खाद की किल्लत के कारण किसान समय पर बुवाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शेर अली जाफरी ने कहा कि किसानों को अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। जब तक किसान जागरूक और संगठित नहीं होंगे, तब तक उनका शोषण होता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की रीढ़ किसान हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक है। अतः सरकार को किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नूरजहां जाफरी, मंडल अध्यक्ष बोहरनलाल गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, तहसील सचिव वीरेश भगत, इब्राहिम प्रधान, फुंदन खान प्रधान, इरशाद अली, इकरार ठेकेदार, गुड्डू, शहादत खान सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights