मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जहरखुरानी करने वाला शातिर आरोपी बरेली जंक्शन से गिरफ्तार, 45 नशीली गोलियां बरामद

November 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पुलिस अधीक्षक रेलवे आशुतोष शुक्ला के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी बरेली को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे मुरादाबाद अनिल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन व प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने प्लेटफार्म गश्त एवं चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1, बरेली जंक्शन से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। समय लगभग 13:10 बजे पकड़े गए आरोपी की पहचान वसीम पुत्र मोहम्मद हारून निवासी ग्राम निरमानी, थाना शाहपुर, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से यात्रियों को बेहोश कर जहरखुरानी करने के उद्देश्य से प्रयुक्त ALPRAZOLAM-0.5 MG की 45 नशीली गोलियां बरामद की गईं। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त से 6250 रुपए बरामद किए गए। बरामदगी एवं पूछताछ के आधार पर थाना जीआरपी बरेली व जीआरपी मुरादाबाद में पंजीकृत दो अभियोगों का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्त को जेल भेजा। अभियुक्त शातिर व अभ्यस्त अपराधी है। यह रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर पेय पदार्थ में नशीली गोलियां मिलाकर उन्हें बेहोश कर देता था। इसके बाद उनके पास से नगदी, मोबाइल, पर्स व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेता था। चोरी का सामान व मोबाइल बेचकर धनार्जन करता था। वह वर्ष 2021 से लगातार इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है। गिरफ्तारी से क्षेत्र में जहरखुरानी व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की संभावना है। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा , उप निरीक्षक अभिषेक कुमार शर्मा, आरक्षी संदीप कुमार, आरक्षी मोहम्मद आलम, उप निरीक्षक लवकुश कुमार सीआईबी, आरपीएफ मुरादाबाद , सचिन कुमार शर्मा आरपीएफ पोस्ट, बरेली जंक्शन मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights