रामपुर: पुलिस खुद तोड़ रही यातायात नियम, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट चल रहे अभियान की पोल खुली

Screenshot 2025-11-05 170031
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रामपुर में एक नवंबर से शुरू हुए यातायात माह के तहत पुलिस लगातार लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, लेकिन खुद पुलिसकर्मी ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर हर तीसरा वाहन चालक बिना हेलमेट के नजर आया, जिनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल थे। डीएम आवास के पास एक पुलिसकर्मी अपनी बेटी को बिना हेलमेट बाइक पर बैठाकर ले जाता दिखा और चलते वाहन में फोन पर बात करता रहा। बीते 10 महीनों में पुलिस ने 27,538 चालान काटे हैं, लेकिन इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों पर अंकुश नहीं लग पाया है। वहीं “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान भी ठंडे बस्ते में चला गया है, पेट्रोल पंपों पर खुलेआम बिना हेलमेट पेट्रोल दिया जा रहा है, यहां तक कि बोतलों में भी पेट्रोल बेचा जा रहा है। शहर में ई-रिक्शा चालक भी नियमों की अनदेखी करते हुए 10-10 सवारियां भर रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग और पुलिस चुप है। अब विभाग ने चेतावनी दी है कि पुलिसकर्मी भी यदि हेलमेट या सीट बेल्ट का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि कानून सबके लिए समान है — चाहे वह आम नागरिक हो या वर्दीधारी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights