बरेली। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 14/15 फरवरी की रात्रि में थाना क्षेत्र में गश्त और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध असलाह लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शंकर फ्लोर मिल टीन शेड के पास से अभियुक्त को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त इमरान अली (23) पुत्र अशरफ अली निवासी लोधी टोला, हबीब शाह मियां की मजार वाली गली, थाना बारादरी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पूछताछ में उसने चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि पकड़ में आने पर लोगों को डराने के लिए वह तमंचा साथ रखता था। पुलिस तमंचा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल