राहुल गांधी बोले– हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी, भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर जनादेश चुराया

hhhgh
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर वोट चोरी के आरोप दोहराए। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की मतदाता सूची में 25 लाख फर्जी एंट्री थीं और भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर कांग्रेस की भारी बहुमत वाली जीत को हार में बदल दिया। राहुल गांधी ने कहा कि “ऑपरेशन सरकार चोरी” के जरिए हरियाणा का जनादेश चुराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त और दो अन्य आयुक्तों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर भाजपा की जीत सुनिश्चित की। राहुल ने एक महिला की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि वह ब्राजीली मॉडल है, जिसने सीमा, स्वीटी जैसे अलग-अलग नामों से 10 बूथों पर 22 बार वोट डाला। राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में हर आठवां वोटर नकली है, एक लाख से अधिक मतदाताओं की फोटो फर्जी है और कई जगहों पर 500 वोटर एक ही पते पर दर्ज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 3.5 लाख मतदाताओं के वोट काट दिए गए और फर्जी वोटरों की पहचान करना मुश्किल है क्योंकि वे मतदान के बाद गायब हो जाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के पास “H फाइल्स” हैं, जिनसे यह साबित होता है कि हरियाणा का चुनाव जनादेश नहीं बल्कि हेराफेरी से तय किया गया। उन्होंने कहा कि यह गड़बड़ी सिर्फ हरियाणा में नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी देखने को मिली है। राहुल ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि यूपी के डालचंद और उसके बेटे के नाम हरियाणा में भी वोटर लिस्ट में दर्ज हैं, ऐसे हजारों लोग भाजपा से जुड़े हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि घर विहीन लोगों के नाम पर मकान नंबर जीरो डालना गलत है। उन्होंने पूछा कि चुनाव आयोग फर्जी नामों को सूची से क्यों नहीं हटा रहा — क्या वे निष्पक्ष चुनाव नहीं चाहते? राहुल गांधी ने यह भी कहा कि पांच एग्जिट पोल्स में कांग्रेस की जीत दिखाई गई थी, जबकि पोस्टल बैलेट में कांग्रेस को 73 और भाजपा को सिर्फ 17 सीटें मिलीं, जो यह साबित करता है कि हरियाणा का जनादेश जनता से नहीं बल्कि सिस्टम से चुराया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights