अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम, वृद्वजन हुए सम्मानित

WhatsApp Image 2025-10-30 at 5.57.42 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा की अध्यक्षता में डायट प्रेक्षागृह में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान करने हेतु एक भव्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान जनपद व अन्य जनपद के 10 बुजुर्ग व बुजुर्ग दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, छड़ी, कान की मशीन ,कमर की बेल्ट आदि सहायक उपकरण वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसे सराहा। केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभी को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान हेतु शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के उपरांत जनप्रतिनिधियों ने बुजुर्गों व छात्र-छात्राओं के साथ डाइट् परिसर से डीएम चौराहे तक वॉकाथन भी किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी देशवासियों को अपना परिवारजन कहकर संबोधित करते हैं, वह मानते हैं कि जब देश का एक व्यक्ति एक कदम आगे बढ़ता है तो देश विकास के पथ पर 140 करोड़ कदम आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि बदायूं की मिट्टी हमेशा से संस्कारों व पारिवारिक मूल्यों की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि जिस घर में बुजुर्गों का साया व आशीर्वाद होता है उस घर में भगवान का वास होता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा है कि जो समाज अपने वृद्धजनों का सम्मान करता है वह अपने भविष्य को सुरक्षित रखने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाओं वृद्वजनों के हितार्थ संचालित की जा रही हैं जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में प्रधानमंत्री दिव्यांश केंद्र मेडिकल कॉलेज में संचालित है वहां कोई भी बुजुर्ग व दिव्यांगजन जाकर अपने लिए सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते हैं।


भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य कर रही है। देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। अनेकों योजनाएं वृद्धजनों के लिए संचालित हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के ऊपर बुजुर्गों का व घर के वृद्धजनों का आशीर्वाद होता है उसे जीवन में कभी हार का सामना नहीं करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास व सबका विश्वास पर कार्य कर रही है। योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्रों तक पहुंचा जा रहा है। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। इसके लिए सभी को प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि सभी को अपने माता-पिता व बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छा सोचो तो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से सभी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता असली विरासत होते हैं। उन्होंने कहा कि वह युवा जो अपने मां-बाप की सेवा नहीं करते हैं और तीर्थ जाते हैं उनका तीर्थ जाना भी व्यर्थ ही है। उन्होंने कहा कि दुनिया में केवल माता-पिता ही ऐसे होते हैं जो अपने बच्चों को बहुत ऊंचाई पर देखना चाहते हैं। संयुक्त निदेशक सामाजिक अधिकारिकता मंत्रालय भारत सरकार मोनाली पी धकाटे ने बताया कि वर्ष 2036 तक देश की जनसंख्या में एक बड़ा हिस्सा वृ़़द्वजनों का होगा जो की अनुमानतः करीब 30 करोड़ के आसपास होगी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने वरिष्ठ नागरिक डिजिटल पोर्टल बनाया है जिसमें वृद्धजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाएं आदि महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है साथ ही टोल फ्री नंबर 14567 भी संचालित है। जिसके माध्यम से वृद्धजनों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया जाता है। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के अस्मिता ग्रुप व अन्य ग्रुप ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान का भाव जागृत करने व अन्य नाटकों का मनमोहक मंचन कर किया गया, जिसे सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने सराहा। इससे पहले जनप्रतिनिधियों ने परिसर में पौधारोपण भी किया। वहीं बीआईएमटी में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम आई लवी यादव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रगान भी हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान के लिए शपथ भी दिलाई जो कि इस प्रकार है-मैं जीवन पर्यंन्त अपने परिवार और समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान का भाव रखने और देखभाल करने की प्रतिज्ञा करता हूं। मैं वरिष्ठ नागरिकों के साथ सहानुभूति रखने एवं करुणा के साथ व्यवहार करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैं उनके ज्ञान और अनुभव का सम्मान करुंगा तथा उनकी आवाज बनने और उनका समर्थन करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहूंगा। मैं उनके अधिकारों, हितों के बारे में जागरूकता पैदा करने और बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ लड़ने के लिए भी प्रतिबद्ध हूं। आइए मिलकर अपने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सहायक और समावेशी समाज बनाने का संकल्प ल,ें जिसमें वह सम्मान, प्यार और गरिमा के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, करुणा दीदी सहित अन्य अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights