अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025-10-25 at 4.35.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुशलपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विनीत कुमार तथा कांस्टेबल यश गौड़ की पुलिस टीम शनिवार की रात गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध तमंचे के साथ कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सतीपुर रोड स्थित ककरईया कब्रिस्तान के पास से दिलशाद पुत्र अशफाक, निवासी बी-30 मकान नंबर 303, रामगंगा नगर कालोनी थाना बिथरी चैनपुर जिला बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया। इस संबंध में थाना बारादरी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कम पढ़ा-लिखा है और पूर्व में भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। जेल में ही उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई थी, जिससे इसने यह तमंचा खरीदा था। अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह चोरी के दौरान लोगों को डराने के लिए तमंचे का इस्तेमाल करता था ताकि पकड़े जाने पर भाग सके। बीती रात भी वह चोरी की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights