यम द्वितीया पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी मंदिर में कायस्थ सेना ने हवन कर कलम- दवात का किया पूजन
बरेली। बरेली शहर में यमद्वितीया पर्व पर आज गुरुवार को भगवान श्री तपेश्वर नाथ मंदिर सुभाषनगर में कायस्थ सेना कल्याण परिवार द्वारा द्वारा जन्म-मृत्यु का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान का हवन पूजन किया।हवन पूजन में उपस्थित कायस्थ समाज के सभी भक्तों द्वारा संरक्षक संजीव सक्सेना के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए भगवान श्री चित्रगुप्त जी के दरबार में कामनाएं करते हुए आहुति दीं। कायस्थ सेना कल्याण परिवार के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान एडवोकेट और प्रदेश महासचिव श्यामदीप सक्सेना के सानिध्य में जगतगुरु श्री मनोज सक्सेना ने विधिवत कलम दवात का पूजन कर सभी उपस्थिति परिवार की बेटा बेटियों कलम का धारण कराया।पूजा अर्चना का प्रारम्भ हवन पूजन कर श्री चित्रगुप्त वन्दना और समापन आरती से किया। जगह-जगह पर सभी चित्रांश बंधुओं ने कलम दवात की पूजा की। इसी क्रम में कर्मचारी नगर के नर्सरी रोड स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मन्दिर एवं कोहाडापीर स्थित श्री चित्रगुप्त चौक पर कायस्थ परिवारों द्वारा भी हवन पूजन कर कलम- दवात की पूजा की गयी,मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा के कहरवान निवास पर भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान के पूजन का प्रारम्भ विधि-विधान के साथ चित्रगुप्त जी की वंदना से जाहनवी,सुरभि और बीनू सिन्हा द्वारा किया गया। कलम दवात की सभी ने पूजा की और श्री चित्रगुप्त की आरती से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तपेश्वर नाथ मंदिर सुभाषनगर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के हवन पूजन उपरांत मिष्ठान और फल का वितरण हुआ। कायस्थ सेना कल्याण परिवार रजि० द्वारा आयोजित पूजन कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारीगण गणों में रवि सक्सेना ,आलोक सक्सेना एडवोकेट, सुनील सक्सेना के साथ ही सृष्टि सक्सेना,प्रदीप जौहरी,आर्यन सक्सेना,आदित्य सक्सेना, गोपाल सक्सेना ,पूजा सक्सेना, सीमा प्रधान आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।













































































