मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 2 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में अधिवक्ताओं की हत्या के विरोध में वकीलों का उबाल, कचहरी चौक पर एक घंटे तक जाम,प्रदर्शनदीपावली पर पूर्व मंत्री आबिद रजा की पहल, हिंदू बाहुल्य इलाकों को रोशनी से जगमग करने की मांगस्वामी सुबोधानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु, अंतर्मन की दिव्य ज्योति पहचानने का दिया संदेशरंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्री रामलीला महोत्सव एवं प्रदर्शनी का भव्य समापनगिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग और चुनौतियों से रूबरू हुईं छात्राएंचिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों की ऑफलाइन व्यवस्था लागू कराने को पेंशनर्स ने भरी हुंकार,प्रदर्शन किया
Uttar Pradesh

थाना सीबीगंज पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार

October 24, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना सीबीगंज पुलिस ने गश्त के दौरान पुन्नापुर चौराहे से बलात्कार के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुसाहिद पुत्र अतर हुसैन निवासी ग्राम घुन्सा, थाना सीबीगंज, जिला बरेली के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार वादिनी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभियुक्त मुसाहिद ने शादी का झांसा देकर वादिनी को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, अभियुक्त ने दो से तीन बार उसका गर्भपात भी कराया।
वादिनी ने यह भी आरोप लगाया कि अभियुक्त फिरोज (खालू), अतर हुसैन पुत्र हामिद खां, कलीमुद्दीन पुत्र मुकददम, असद पुत्र अतहर और नन्ने पुत्र नत्थू खां, सभी निवासी ग्राम घुन्सा, ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
इस संबंध में थाना सीबीगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 23 अक्टूबर को पुलिस टीम ने आरोपी मुसाहिद को सुबह करीब 10:40 बजे पुन्नापुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि वह वादिनी को जानता था और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। उसने कहा कि आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बने थे। पुलिस ने आरोपी के बयान दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह ,निरीक्षक अप. सुदेशपाल सिंह, विपिन तोमर ,हेड कांस्टेबल रूपेन्द्र कुमार मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights