बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी की संस्तुति,सांसद आदित्य यादव जी के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष आशीष यादव जी के निर्देशन में समाजवादी पार्टी बदायूं नगर संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सफ़ीर उद्दीन द्वारा जारी नवघोषित नगर कार्यकारिणी में संजीव कुमार अरोरा को नगर महासचिव, कृष्ण कुमार राठौर, गुलनाज, मोहम्मद दानियाल निज़ामी, संजीव कुमार सिंह, मोहम्मद फैसल, सैयद फैज़ुल हसन एवं जीशान फारूकी को नगर उपाध्यक्ष तथा श्री प्रशान्त शर्मा को नगर कोषाध्यक्ष बनाया गया है।इसके साथ ही नगर सचिव के पद पर 37 पदाधिकारियों तथा नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 5 सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवगठित कार्यकारिणी में समाज के विभिन्न वर्गों के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सफ़ीर उद्दीन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई नगर कार्यकारिणी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी।उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं अधिकारों की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे।उन्होंने कहा कि “जनता हमारा परिवार है और जनता के हितों के लिए संघर्ष करना समाजवादी पार्टी का संकल्प है।”नगर अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करते हुए समाजवादी पार्टी को बदायूं नगर में और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।