बदायूं में डग्गामार वाहनों को रोकने को बस मालिकों ने एआरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया

WhatsApp Image 2025-10-13 at 3.43.24 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। प्राइवेट बस स्टैंड पर बदायूं उसावां ,बदायूं उसैत बस ऑपरेटर्स की एक बैठक जिला बस आपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बस ऑपरेटर एवं स्टाफ ने बताया की 29 अगस्त को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अमरीश कुमार ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम को एक पत्र लिखकर अवगत कराया था कि बदायूं उसावां ,बदायूं उसैत रूट पर संभागीय परिवहन प्राधिकरण बरेली द्वारा आपको केवल आठ अनुज्ञा पत्र जारी किए हैं और केवल यही 8 बसें उक्त रूटों पर संचालित हो सकती हैं परंतु इसके विपरीत अनगिनत बसें बाहर के डिपो की अवैध संचालित हो रही है कृपया इन अवैध वसों का संचालन रुकवाया जाए। इस पत्र के बाद भी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम बदायूं ने अभी तक इन अवैध बसों को संचालन नहीं रोका है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बैठक के बाद बस ऑपरेटर्स जिला बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन करते हुए इन अवैध बसों का संचालन रोकने के लिए एक ज्ञापन एआरटीओ प्रशासन रामबचन गुप्ता गुप्ता एवं पीटीओ अभिनव चौधरी को सौंपा । एआरटीओ प्रशासन गुप्ता ने कहा कि जो बसे अवैध आपके रोड पर चल रही है उनकी लिस्ट आप हमें दें हम निश्चित रूप से उनका संचालन रुकवाएंगे इस पर जिला बस आपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हम दो दिन के अंदर जो अवैध बसें उक्त रूटों पर संचालित हो रही है उनके नंबर आपको दे देंगे। बैठक में ज्ञापन देने वालों में मिंटू गुप्ता सुकेंद्र सिंह ,वाजिद अली ,भारत गुप्ता रामू गुप्ता, शराफत हुसैन, हसन खान श्याम कुमार सिंह, विनोद कुमार, फन्ने त्रिवेंद्र कुमार ,राम प्रकाश, नेत्रपाल राजीव कुमार, राजू जैन, इरशाद अली रियासत खान, राजकुमार सिंह रामकुमारसिंह आदि मालिकान व स्टाफ उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights