बरेली । कैंट थाना क्षेत्र के उमरिया सैदपुर निवासी ताहिरा फातिमा पत्नी गुलाम जिलानी ने एडीजी से न्याय की गुहार लगाते हुए थाना कैंट पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके मुकदमे में ससुर मौलाना कारी अब्दुल रहमान व देवर मौलाना मुफ्ती कलीमुर्रहमान नामजद हैं, जिनकी गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई। ताहिरा का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि बयान और मेडिकल हो चुके हैं, फिर भी आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है। प्रार्थिनी ने बताया कि अज्ञात लोग उन्हें और उनके तीन माह के बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने एडीजी से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।