बदायूं। अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब ने आज रात करवाचौथ एव दीपावली स्पेशल समारोह में sks24news network के प्रधान संपादक शरद शंखधार का फूलमाला,पटका, शॉल ओढ़ाकर एव प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य अभिनन्दन किया। उन्हें हिंदी पत्रकारिता की 38 वर्षों तक निरन्तर सेवा करने पर अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर उनका यह भव्य अभिनन्दन किया गया। समारोह के भव्य मंच और मातृ शक्ति व महिला थानाध्यक्ष रेनू व महिला पुलिस की उपस्थिति में सदर विधायक महेश गुप्ता की धर्मपत्नी विमलेश गुप्ता,डॉ प्रतिभा गुप्ता,उझानी नगर पालिका चेयरमैन पूनम अग्रवाल,साहित्यकार डॉ ममता नोगरिया, डॉ कमला माहेश्वरी,प्रोफेसर डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, एकता गुप्ता व अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब की महिला पदाधिकारियों व सदस्यों ने वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार शरद शंखधार का भव्य अभिनन्दन किया। अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब की पदाधिकारियों ने कहा वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार ने जिले का नाम रोशन किया है,हम सभी को इन पर नाज है। उन्होंने कहा कि हम सभी इनकी सादगी,निष्पक्षता,निर्भीकता का सम्मान करते है। उन्होंने कहा वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार को 38 वर्षों तक हिंदी पत्रकारिता की सेवा करना और वर्तमान में भी सक्रिय रहने पर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि देकर हम सभी का भी मान सम्मान बढ़ाया है। कहा सम्पूर्ण जिले को भी बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि शरद शंखधार ने सात राज्यों के 25 जनपदों में रह कर हिंदी की सेवा की है,यह खुद में एक बड़ी उपलब्धि है,हम सभी को उन पर नाज है। करवाचौथ एव दीपावली स्पेशल समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।