बदायूं। कैपिटल पब्लिक स्कूल में शरदीय नवरात्र के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन बडे उत्साह और धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि डांडिया नृत्य गुजरात का एक प्रसिद्ध लोकनृत्य है इसकी उत्पत्ति भक्तिमय गरबा नृत्य से हुई है, जो देवी दुर्गा और शक्तिशाली राक्षस राज महिषासुर के बीच बुद्ध दर्शाने के लिए किया जाता है। साथ ही यह डांडिया नृत्य भगवान कृष्ण और राधा की रास लीला से भी प्रेरित है जो इसे एक भक्तिमय और आनन्द मय उत्सव का रूप देता है। कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक विद्यार्थियों ने अनेक गीतों पर नृत्य करके अपनी कला का प्रदर्शन किया। नृत्य के लिए लडकियों ने मिररवर्क, कवाई वाले परम्परागत गुजराती लुक वाले मल्टीकलर चनिया चोली और लहंगे पहने और लड़कों ने कुर्ता पायजामा साथ ही सभी ने हाथों में सजे हुए सुन्दर सुन्दर डाड़िया थे। बच्चों के साथ साथ स्टाफ भी परिपूर्ण दिखाई दिया ,प्रधानाचार्य ने डांडिया के बारे में और जानकारी देते हुए कहा कि यह नृत्य गुजरात और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। यह नृत्य शक्ति और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है जहाँ डांडिया की छडे देवी की तलवारो का प्रतिनिधित्व करती है। अंत मे प्रधानाचार्य ने सभी को नवरात्रि की और अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी की हार्दिक शुभकामानॉए देते हुए कहा कि ये त्यौहार सभी के जीवन में खुशियों और आनन्द लेकर आए। इस अवसर पर ममता सक्सेना, अमित जौहरी पूनम यादव, रूपा सक्सेना, प्रियंका भटनागर, किव्या सिंह मानसी शर्मा, कुमकुम, दीका यादव, दीक्षा कश्यप, वन्दना आदि का योगदान सराहनीय रहा।