मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बीडीए ने अवैध बन रही कालोनियों पर चलाया बुलडोजर

September 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खजुरिया एवं उमरिया में चल रही छह अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया।प्राधिकरण की जांच में सामने आया कि आरिफ गाजी एवं जीशान द्वारा ग्राम सैदपुर खजुरिया में लगभग 7000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन, साइट ऑफिस व बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था। इसी तरह तौफीक खां ने लगभग 5000 वर्गमीटर, बन्टी खां ने लगभग 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध कालोनी विकसित की।वहीं, ग्राम उमरिया में जहीर, आसिम, श्री नसीम आदि ने करीब 5000 वर्गमीटर, वाहिद खां ने लगभग 1500 वर्गमीटर, तथा उवैस खां ने लगभग 1500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध कालोनियां खड़ी कर दी थीं।इन सभी अवैध कालोनियों के विरुद्ध उ.प्र. नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत प्रवर्तन टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। इस अभियान का नेतृत्व संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने किया। उनके साथ प्राधिकरण के अवर अभियंता सीताराम, सहायक अभियंता मनोज कुमार सिंह सहित प्रवर्तन टीम मौजूद रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights