बरेली। नवरात्रि के पहले दिन कैंटोनमेंट बोर्ड बरेली की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तानु जैन के नेतृत्व में धोपेश्वर मंदिर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सैनिटरी सुप्रीटेंडेंट मनोज तिवारी और उनकी टीम ने मंदिर परिसर को स्वच्छ, शांत और दिव्य बनाने में सराहनीय योगदान दिया। उनके प्रयासों को विशेष रूप से सराहा गया।यह पहल पर्यावरण, सेवा और अध्यात्म का सुंदर संगम रही, जिसने यह संदेश दिया कि सच्ची भक्ति मां दुर्गा के प्रति तभी है जब हमारे आस-पास और हृदय दोनों स्वच्छ हों।कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर “स्वच्छता ही सेवा” का संकल्प दोहराया और इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता केवल कर्तव्य ही नहीं, बल्कि एक भक्ति भी है।