बरेली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने स्थायी किए जाने व उचित वेतनमान दिए जाने की मांग करते हुए महर्षि वाल्मीकि सेना अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। मुकेश कुमार का कहना है कि कई सफाई कर्मचारी 20 से 40 वर्षों से लगातार बैंक में निष्ठा और लगन से कार्य कर रहे हैं, लेकिन बैंक प्रबंधन की हठधर्मिता के चलते अब तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि बैंक प्रबंधन द्वारा वेतन भुगतान में भी भेदभाव किया जा रहा है। किसी को 3000 रुपये तो किसी को 3960 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। सवाल उठाया गया कि इतने कम वेतन में परिवार का पालन-पोषण कैसे संभव है। हमारी मांग हैं कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सफाई कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। उत्तर प्रदेश में सफाई कर्मचारी आयोग का गठन ,सभी सरकारी विभागों में परमानेंट नौकरी भर्ती निकले ,महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना हो। 2027 विधानसभा चुनाव में वाल्मीकि समाज से अधिक नेताओं को टिकट दिए जाएं। प्रदेश की सभी नगर निकायों में 2 लाख स्थायी सफाई कर्मचारियों की भर्ती हो। ज्ञापन देने बालो में सर्वेश कुमार , आशीष, बबलू, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।