बदायूं | युवा रचनाकार कविता निरंतर लिखने वाले हिन्दी के प्रचार प्रसार में निरंतर लगे रहने वाले कवि षट्वदन के लिए खुशी और गौरव की बात है कि कल 15 सितंबर को मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा पुरस्कृत होने का सौभाग्य मिलने जा रहा है | यह पुरस्कार उनको हिन्दी के क्षेत्र श्रेष्ठ कार्य करने वाले युवा रचनाकारों को दिया जा रहा है जिसमें से बदायूं के षट्वदन शंखधार का चयन किया गया है| यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन द्वारा संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है| इस कार्यक्रम में संस्कृति साहित्य मंत्री मध्यप्रदेश सरकार धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी एवंम प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला एवम् निदेशक साहित्य अकादमी विकास दबे जी की देखरेख में संपन्न होगा | कार्यक्रम में अन्य प्रदेशों के भी युवा पीढ़ी के कवि सम्मानित किये जायेंगे| इस खबर से उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति के सभी सदस्यों ने षट्वदन शंखधार को बधाई प्रेषित की है जिसमें केयन वर्मा, प्रदीप दुबे,प्राची मिश्रा,रमेशचंद्र शर्मा,पवन शंखधार,अनूप मिश्रा,प्राची मिश्रा,रचना शंखधार, सुरेश चंद्र शर्मा ने बधाई|