लूट के आरोपी मुनीम व उसके भाई को जेल भेजा गया, अब पीड़ितों को रकम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी

Screenshot 2025-09-14 151502
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अलीगढ़। हाथरस के पीतल कारोबारी के मुनीम दीपक द्वारा अपने भाई कृष्णा संग मिलकर 10.40 लाख रुपये की लूट कराने के खुलासे के बाद 13 सितंबर को दोनों जेल भेज दिए गए। इससे पहले पीतल कारोबारी नितिन अग्रवाल ने परिजनों संग पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस का आभार जताया। अब रकम को अदालत के जरिये कारोबारी को वापस कराया जाएगा।एसपी देहात अमृत जैन के अनुसार हाथरस के चामड़ गेट निवासी पीतल कारोबारी नितिन अग्रवाल का मुनीम दीपक बृहस्पतिवार को बाइक पर 10.40 लाख रुपये बैग में लेकर मथुरा जा रहा था। मथुरा बरेली हाईवे पर गोरई क्षेत्र में साथिनी के पास पहुंचने पर उसने करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को खुद के साथ लूट की सूचना दी थी। सीसीटीवी व सर्विलांस जांच में शुक्रवार दोपहर तक यह स्पष्ट हो गया था कि रुपयों का बैग खुद दीपक ने बुलेट सवार अपने भाई कृष्णा को दे दिया।एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि दोनों को 13 सितंबर को जेल भेज दिया गया। 15 सितंबर को न्यायालय खुलने पर रकम वापसी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। एसएसपी संजीव सुमन ने भी खुलास करने वाली टीम को बधाई दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights