मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 30 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार पलटवारसिंधु जल समझौते पर गरमाई सियासत: पाकिस्तान का भारत पर ‘वाटर वेपन’ का गंभीर आरोप, शहबाज सरकार ने दी चेतावनीसंविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापतिवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बदायूं पहुँची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर सेवायात्रियों का किया अभिनंदनरहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलिसनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी
Uttar Pradesh

अपनों से हारी पुलिस: तीन DSP से जवाब नहीं लिया जा सका, दूसरे नोटिस के बावजूद बयान नहीं, जानें पूरा विवाद।

September 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कानपुर। में एसआईटी के दूसरे नोटिस के दस दिन बाद भी तीनों में से एक भी डिप्टी एसपी और इंस्पेक्टर बयान देने के लिए हाजिर नहीं हुए हैं। हालांकि केडीए के पूर्व कर्मचारी महेंद्र सोलंकी और वर्तमान कर्मचारी कश्यपकांत दुबे शुक्रवार को अपना बयान दे चुके हैं। अधिवक्ता अखिलेश दुबे व उसके साथियों से संबंध रखने और जमीन के मामलों में सांठगांठ करने के आरोप में एसआईटी ने तीन डिप्टी एसपी ऋषिकांत शुक्ला, विकास कुमार पांडेय, संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर आशीष कुमार द्विवेदी और केडीए के कर्मचारी कश्यपकांत दुबे व महेंद्र सोलंकी को नोटिस जारी किए थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पुलिसकर्मियों से आरोप पत्र मांगा है


अगस्त में जारी पहले नोटिस में कोई भी हाजिर नहीं हुआ। तीन सितंबर को दूसरा नोटिस जारी हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो डिप्टी एसपी ने नोटिस लेकर जाने वाले पुलिसकर्मियों से आरोप पत्र मांगा है। कमिश्नरी के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि बयान से बचने के लिए डिप्टी एसपी पुलिस मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर लिया जाएगा अग्रिम निर्णय


इंस्पेक्टर आशीष कुमार द्विवेदी के बारे में जानकारी नहीं है। एसआईटी के प्रभारी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि अभी बयान के लिए डिप्टी एसपी के पास समय है। एसआईटी उनका इंतजार कर रही है। आगे का निर्णय वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर लिया जाएगा।

कुछ और पुलिसकर्मियों व कर्मचारियों को बुलाया


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी के पास आई शिकायतों में पुलिसकर्मियों व सरकारी कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर अखिलेश दुबे के लिए कार्य करने का आरोप हैं। एसआईटी ने उनको भी बयान के लिए बुलाया है। सूत्र बताते हैं कि कुछ तो गिरफ्तारी के डर से बयान देने से परहेज कर रहे हैं। पूर्व में पुलिस कई लोगों को बयान देने के नाम पर पूछताछ कर जेल भेज चुकी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights