मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 30 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,50,885.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,40000/ किलो
सुर्खियाँ
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम: वनडे क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का शानदार पलटवारसिंधु जल समझौते पर गरमाई सियासत: पाकिस्तान का भारत पर ‘वाटर वेपन’ का गंभीर आरोप, शहबाज सरकार ने दी चेतावनीसंविधान विरोधी है भाजपा, अपने हकों की रक्षा के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा : दयाराम प्रजापतिवडनगर से वाराणसी जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ बदायूं पहुँची, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर सेवायात्रियों का किया अभिनंदनरहें न रहें हम महका करेंगे बनके सदा से दी लता को श्रद्धांजलिसनातन संस्कृति सत्संग के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई प्रभात फेरी
Uttar Pradesh

व्हॉट्सएप पर लड़कियों की नुमाइश कर ग्राहक बुलाते थे, फिर वसूले जाते थे लाखों रुपये; मामला सामने आया।

September 14, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

 मेरठ। गढ़ रोड पर सम्राट हेवेंस होटल के सामने कॉम्पलेक्स में कंप्यूटर सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का शनिवार को पुलिस ने भंड़ाफोड़ कर दिया। सीओ सिविल लाइन के साथ नौचंदी और मेडिकल थाना पुलिस ने कार्रवाई के दौरान महिला समेत दो संचालक और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। यहां आठ महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था। पूछताछ के बाद इन सभी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री और पांच मोबाइल कब्जे में लिए हैं। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि कॉम्पलेक्स में तृतीय तल पर कंप्यूटर सेंटर की आड़ में स्पा सेंटर चलाकर देह व्यापार कराने की सूचना मिली थी। इस पर नौचंदी और मेडिकल थाना पुलिस को साथ लेकर छापा मारा गया। सेंटर में मौजूद लोगों में पुलिस को देखते ही अफरातफरी मच गई।  पुलिस ने नौ महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। नौचंदी थाने ले जाकर सभी से पूछताछ की गई। इसमें सामने आया कि पंजाब के फिरोजपुर जिले के टूंडी बाजार निवासी राजवीर सिंह और परतापुर के बिजली बंबा बाईपास निवासी आसमा सचदेवा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करा रहे थे। यहां से ग्राहक साकलम निवासी मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर, नवाजिश निवासी शास्त्रीनगर थाना नौचंदी और माज निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लोहियानगर भी पकड़े गए। पुलिस ने राजवीर, आसमा और तीनों ग्राहकों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर उपलब्ध कराते थे महिलाएं
सीओ के मुताबिक जांच में सामने आया है कि ये लोग ऑनलाइन व्हाट्सएप आदि के जरिये महिलाओं के फोटो भेजकर ग्राहकों को सेंटर पर बुलाते थे। ग्राहकों की पसंद के अनुसार 1500 से दो हजार रुपये में महिलाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। इसके अलावा बुकिंग कर भी ग्राहकों के पास उनके ठिकानों पर महिलाओं को भेजा जाता था। इसके लिए चार से पांच हजार रुपये तक वसूले जाते थे। बृहस्पतिवार को कबाड़ी बाजार में पकड़ा था देह व्यापार ब्रह्मपुरी क्षेत्र के कबाड़ी बाजार में बृहस्पतिवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर 40 सदस्यीय टीम ने देह व्यापार पकड़ा था। चार कोठा संचालिका, चार दलाल और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया था। यहां 17 महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था। इस मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस की भूमिका संदिग्ध मानते हुए एसएसपी ने विभागीय जांच शुरू कराई है।

ब्लैकमेलिंग की भी की जा रही जांच
ग्राहकों की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की बात भी सामने आई है। हालांकि अभी इस संबंध में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। इस संबंध में आरोपियों के मोबाइल आदि की जांच की जा रही है। आरोप सही मिले तो पुलिस पीड़ितों को बुलाकर उनके बयान दर्ज करेगी।

बचने के लिए स्पा सेंटर का बैनर फाड़ा


बताया जा रहा है कि इन दुकानों में पहले कंप्यूटर सेंटर संचालित होता था। अफेबल डिजाइंस कंपनीज का बैनर सेंटर पर लगा था। पहले इसके ऊपर ही मैजिक टच स्पा सेंटर का बैनर लगाया गया था। बाद में किसी को शक न हो और पकड़े जाने के डर से इस बैनर को फाड़ दिया गया। इससे बाहर से देखने वाले इसे कंप्यूटर सेंटर समझते थे। आसपास के लोगों को संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शक होता था। इसी के चलते पुलिस से शिकायत की गई थी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights