मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गौकशी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 40 हजार रुपये, उपकरण व बाइक बरामद

August 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने गौकशी की वारदात में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गौकशी करने के उपकरण, 40 हजार रुपये नगद व एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। दिनांक 7 अगस्त को कस्बा धौरा टांडा धीमनी रोड पर गौवंश अवशेष मिलने पर मुकदमा वादी उपनिरीक्षक संजय कुमार की तहरीर पर थाना भोजीपुरा में गौवध निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना में कुल 11 आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। निरीक्षक धर्मेश कुमार, उपनिरीक्षक संजय कुमार व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा धौरा टांडा स्थित दादा मियां की मजार के पास से अभियुक्त छोटे उर्फ अब्दुल कय्यूम पुत्र रहीस अहमद व छोटन उर्फ एसओ पुत्र रहमतुल्ला को गिरफ्तार कर लिया। मौके से अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि दिनांक 5 अगस्त को उन्होंने व उनके साथियों ने छोटे के घेर में एक गाय को काटकर उसका मांस 40 हजार रुपये में बेच दिया था। बरामद नगदी वही रकम है। पुलिस ने गौकशी के उपकरण : 1 कुल्हाड़ी, 2 लोहे की छुरियां, 1 दाव, 1 लकड़ी का गुटका, 2 प्लास्टिक रस्सी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त छोटे उर्फ अब्दुल कय्यूम व छोटन उर्फ एसओ पूर्व में भी गौकशी व अन्य गंभीर अपराधों में जेल जा चुके हैं। अन्य नामजद अभियुक्तों में अजीम, शकील उर्फ पोला, रिजवान उर्फ बंटरा, मोनिश, फईम, शानू, जीशान, जुबैर व पप्पू शामिल हैं, जो फरार हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी, निरीक्षक धर्मेश कुमार , उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार , कांस्टेबल लक्की सिंह , कांस्टेबल जोगेंद्र कुमार
थाना भोजीपुरा पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights