मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 4 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 32.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

107वें उर्स-ए-रज़वी पर कांग्रेस नेताओं ने चादर पेश कर मांगी अमन-ओ-शांति की दुआ

August 19, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विश्व प्रसिद्ध दरगाह आला हज़रत के चल रहे 107वें उर्स-ए-रज़वी के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की ओर से अकीदत का नज़राना चादर पेश की गई।
इस चादर को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शमीम अल्वी, राष्ट्रीय महासचिव महमूद खान, सरदार इन्द्रजीत सिंह बांगा, महबूब छोकर, दानिश अशरफ सहित अन्य राष्ट्रीय नेता बरेली पहुंचे।
बरेली आगमन पर नेताओं का ज़ोरदार स्वागत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं पीलीभीत जिला कोऑर्डिनेटर चौधरी असलम मियां , अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश कंट्रोल रूम इंचार्ज अनवर अनीस, बदायूं कोऑर्डिनेटर कुलभूषण त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा , प्रदेश महामंत्री हसनैन अंसारी , जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष शहजाद अली, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनीश बक्शी, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मेहंदी हसन, महानगर अध्यक्ष आफताब आलम सेवादल के प्रदेश महासचिव मोहम्मद हसन एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया।
स्वागत के उपरांत सभी नेता ,हज़रत सुब्हानी मियां के आवास पर पहुंचे और दरगाह में चादर पेश कर देश की शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आला हज़रत का जीवन इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारे की मिसाल है। उनका संदेश सभी धर्मों के लोगों को एकजुट होकर रहने और देश की तरक्की में योगदान देने की प्रेरणा देता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights