मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

आपातकाल की 50वीं बरसी पर सीएम योगी का तीखा हमला: “25 जून 1975 को कांग्रेस ने संविधान का गला घोटा”

June 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views

लखनऊ।

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपातकाल की 50वीं बरसी पर कांग्रेस और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 की तारीख को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की सबसे “काली रात” बताते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने के लिए देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोट दिया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री योगी ने राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “25 जून वह तिथि है, जब कांग्रेस की सत्ता ने यह साबित कर दिया कि उनके लिए लोकतंत्र कोई मायने नहीं रखता। उन्होंने सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए संविधान को कुचल दिया।“

क्या कोई व्यक्ति देश से बड़ा हो सकता है?” – सीएम योगी का सवाल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “जिस संविधान को लागू करने के लिए लाखों भारतीयों ने बलिदान दिया, जिसे संजोकर हम लोकतंत्र की नींव मजबूत कर रहे थे, उसे सिर्फ एक व्यक्ति की सत्ता की लालसा ने कुचल दिया। सवाल यह है कि क्या कोई व्यक्ति देश से बड़ा हो सकता है?”

उन्होंने इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “1975 में आपातकाल लागू कर यह कहा गया कि मेरी सत्ता बनी रहे, चाहे लोकतंत्र रहे या न रहे। यह कांग्रेस का सबसे बड़ा पाप था।”

भाजपा ने प्रदेश भर में मनाया ‘लोकतंत्र रक्षा दिवस’

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में “लोकतंत्र रक्षा दिवस” मनाया। जिलों में भाजपा नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को लेकर कांग्रेस की तानाशाही प्रवृत्ति को उजागर किया।

भाजपा प्रवक्ताओं ने आपातकाल के दौरान हुई ज्यादतियों जैसे – नागरिक स्वतंत्रताओं का हनन, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां, मीडिया सेंसरशिप और जबरन नसबंदी जैसे मुद्दों को फिर से लोगों के सामने रखा।

इतिहास को याद रखना ज़रूरी: योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि युवाओं को यह जानना जरूरी है कि आजादी के बाद भारत में किस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या की गई थी। उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं थी बल्कि भारत के संवैधानिक इतिहास में एक ऐसा अध्याय था जिसे पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि “आज भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम उसी लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस ने 1975 में कुचल दिया था।”

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights