पालिका चेयरमैन फात्मा रजा के निर्देश पर युद्धस्तर पर नालों की तलीझाड़ सफाई अभियान चल रहा

WhatsApp Image 2025-06-21 at 5.38.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पालिका परिषद द्वारा आगामी मानसून को देखते हुए शहर में जलभराव से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर नालों की सफाई का कार्य चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छह सड़का से साहू धर्मशाला नाले के साथ ही दुकानों में होल कराकर सफाई कराई गई। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के निर्देश पर सीएसएफआई मोहम्मद तय्यब की निगरानी में लगभग 70 से अधिक छोटे-बड़े नालों की सफाई नगर पालिका द्वारा अपने कर्मचारियों और मशीनों के माध्यम से कराई जा रही है। पालिका अधिकारियों की टीम सफाई कार्यों का लगातार निरीक्षण कर रही है। दो जेसीबी मशीनें भी नालों से निकली सिल्ट को हटाने में लगी हुई हैं। सीएसएफआई मोहम्मद तय्यब ने बताया कि जैसे ही पानी सूखता है, तीन दिनों के भीतर सिल्ट हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाता है ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो। अब तक जिन इलाकों में सफाई हो चुकी है, उनमें बरेली रोड, मधुवन कॉलोनी, स्टेशन रोड, जवाहरपुरी पुलिस चौकी, माल गोदाम रोड जफा की कोठी से टेलीफोन एक्सचेंज, ब्राह्मपुर, इमली चौक, कैलाश टॉकीज, छः सड़का, गोपी चौक, सराय फकीर, लालपुल होते हुए सोत नदी तक के नालों की सफाई की जा चुकी है। पालिका की टीम सफाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर मॉनिटरिंग कर रही है। स्वास्थ्य विभाग भी इस अभियान में सहयोग कर रहा है ताकि शहर को जलभराव की समस्या से मुक्त किया जा सके।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि यह सफाई अभियान बरसात से पूर्व नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है और इसे युद्धस्तर पर अंजाम दिया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights