मुसलमान पुरुष व महिलाएं करें योगा, मदरसों में भी योगा होनी चाहिए, मगर इसको धर्म से जोड़कर न देखें।

WhatsApp Image 2025-06-20 at 2.47.21 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाएगा, गत वर्षो योग को लेकर काफी विवाद रहें हैं, उत्तर प्रदेश सरकार ने जब मदरसों में योग दिवस मनाने का आदेश दिया तो कुछ मदरसों ने योगा दिवस मनाया और ज्यादातर मदरसों ने ये कहकर विरोध किया कि योगा सनातन धर्म की पहचान है। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक बड़ा बयान दिया है, उन्होंने अपने बयान में विरोध करने वालों को भी नसीहत की और खास तौर पर मदरसों में भी योगा कराने की बात कही है। मौलाना ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि इंटरनेशलन योगा दिवस को सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर शानदार तरीके से मनाएं। ये योगा हर व्यक्ति की चाहे वो पुरूष हो या महिला सब के शारीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा कार्य है। योग के लिए जरूरी नहीं है कि पार्कों में जाएं या योगा सैंटर में ही जाकर योगा करें बल्कि अपने घरों में हर रोज सुबह उठकर नमाज पढ़े ,फिर योगा करें। मौलाना ने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि योगा महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है, चूंकि महिलाओं का पुरूष के मुकाबले में चलना फिरना बहुत कम होता है, महिलाएं ज्यादातर घरों में ही रहती है, इसलिए जो व्यक्ति ज्यादा बैठने का काम करता है उसको बिमारियां ज्यादा जकड़ लेती है। योगा एक ऐसा कार्य है जिसके करने से छोटी छोटी बिमारियां खुद ब खुद भाग जाती है और जिस्म भी चुस्त-दुरुस्त रहता है। इसलिए मेरी महिलाओं से गुजारिश है कि वो हर रोज 20 मिनट योगा जरूर करें। मौलाना ने योगा कार्य को धर्म से जोड़ने वालों को जवाब देते हुए कहा कि योगा शब्द संस्कृत से आया है, जिसको उर्दू में वर्जिश और इंग्लिश में एक्साइज कहते हैं। कुछ नासमझ लोग योगा को सनातन धर्म से जोड़ देते हैं, और गलत तरीके से लोगों के दरमियान व्याख्या करके भ्रमीत करने की कोशिश करते हैं। जबकि हकीकत ये है कि योगा सूफी संतो से निकलकर आया हुआ कार्य है, ये ऐसा कार्य है जिसपर किसी धर्म का लेबल लगाना सरासर अन्याय है। योगा भारतीय कल्चर का हिस्सा है, जो सदियों पहले सूफी संत अपने अनुयायियों के दिल व दिमाग और जिस को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए 40 दिन का चिल्ला कराते थे। योगा न सनातन धर्म का हिस्सा है और न ही इस्लाम धर्म का हिस्सा है। जो लोग इसको धर्म से जोड़ते हैं या किसी भी धर्म का टाइटल लगाते हैं, वो सरासर नाइंसाफी का काम करके जनता को भ्रमीत करने का काम कर रहे हैं। मौलाना ने आगे कहा कि भारत के सभी मदरसों में रोजाना छात्र व छात्राओं को योगा कराना चाहिए, पहले योगा करने की ट्रेनिंग दी जाए, सिखाया जाए फिर उनसे योगा का कार्य कराया जाए। इस काम को ये समझ कर करें की ये हमारे सिलेबर्स का एक पाठ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights