पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

WhatsApp Image 2025-06-19 at 8.01.18 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने 7000 रुपये नकद, एक तमंचा, कारतूस और लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांधीपुरम फेस-द्वितीय निवासी 68 वर्षीय तारावती पत्नी रामनाथ गंगवार से 15 जून की सुबह 5 बजे अज्ञात बदमाशों ने उनके कुंडल लूट लिए थे। इस मामले में प्रेमनगर थाने में बीएनएस की धारा में मामला दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से धर्मकांटा से त्रिवटीनाथ मंदिर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीछा कर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों बदमाशों को रेलवे हॉस्टल के पास बंद पड़ी पटरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान जतिन पुत्र दिनेश और शिवा पुत्र सूरज, दोनों निवासी सदर कैंट थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने तारावती से कुंडल लूट की वारदात स्वीकार की है।
मुठभेड़ के दौरान घायल हुए जतिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से बरामद सामान में एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट), 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और सात हजार रुपये नकद शामिल हैं। इस पुलिस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी के साथ उप निरीक्षक आशीष कुमार, मोहम्मद सरताज, जगदीश सिंह जोशी, राजेंद्र सिंह सिरोही, प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार तथा कांस्टेबल अनित कुमार शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights