साई-खाटूश्याम मंदिर के बाहर भरे पानी से महापौर के प्रयास से नाली जुड़ने से खत्म हुआ बरसों पुराना संकट

WhatsApp Image 2025-06-19 at 7.48.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शहर के श्यामगंज इलाके में स्थित श्री शिरडी साई-खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर के बाहर वर्षों से जमे पानी की समस्या आखिरकार खत्म हो गई है। मंदिर प्रबंधन और स्थानीय श्रद्धालु लगातार इस परेशानी को लेकर आवाज उठा रहे थे। अब नगर निगम ने महापौर डॉ. उमेश गौतम के निर्देश पर मंदिर के सामने की नाली को रविदास आश्रम के आगे बने मुख्य नाले से जोड़ दिया है। इससे मंदिर के गेट के बाहर हमेशा जमा रहने वाला गंदा पानी हट गया है। आठ साल से थी परेशानी, ओवरब्रिज बनने के बाद बढ़ी दिक्कत मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि पिछले आठ सालों से मंदिर के सामने पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। जबसे श्यामगंज ओवरब्रिज बना है, तबसे मंदिर के मुख्य द्वार के सामने हमेशा जलभराव की स्थिति रहती थी। श्रद्धालु गंदे पानी से होकर ही मंदिर में प्रवेश करते थे। इससे मंदिर की स्वच्छता और श्रद्धालुओं की आस्था दोनों पर असर पड़ रहा था। महापौर के हस्तक्षेप से निकला समाधान पंडित सुशील पाठक ने बताया कि इस बार नगर निगम और महापौर डॉ. उमेश गौतम से मिलकर जब इस समस्या को गंभीरता से रखा गया तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। मंदिर के सामने बनी पुरानी नाली को बढ़ाकर उसे रविदास आश्रम के आगे बने मुख्य नाले से जोड़ दिया गया। इससे मंदिर के सामने का सारा पानी आसानी से निकलने लगा और सड़क बिल्कुल साफ हो गई। मंदिर प्रबंधन ने जताया आभार पंडित सुशील पाठक ने महापौर डॉ. उमेश गौतम का धन्यवाद करते हुए कहा कि कई सालों से चली आ रही इस बड़ी समस्या का हल मिल गया है। अब श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर मंदिर में नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही मंदिर परिसर भी साफ और सुंदर नजर आने लगा है।
इसके साथ मंदिर के बाहर गेट के पास मे सर्विस रोड के बराबर फर्श आर सीसी की करबा दी अब मंदिर के बाहर सुंदरता दिखाई दे रही है। पंडित सुशील पाठक ने आगे कहा कि यदि नगर निगम मंदिर के सामने सर्विस रोड के बराबर फर्श आर सी सी की डलबा दी है अब मंदिर के आसपास का पूरा क्षेत्र और आकर्षक व स्वच्छ दिख रहा है । इससे श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधा मिलेगी और मंदिर क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ गई है । नगर निगम के अभियान को भी सराहा मंदिर प्रबंधन ने नगर निगम की इस पहल की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि बाकी बचे छोटे सुधार कार्य भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। इससे श्यामगंज इलाके के श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights