बदायूं में सर्वसमाज ने महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई,भावपूर्ण स्मरण किया

WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।।महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई।।
महाराणा प्रताप चौक की स्थापना के दस वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पुष्पों से सुसज्जित महाराणा प्रताप चौक पर अतिथि गण, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों, जन प्रतिनिधियों ने राष्ट्र नायक, जन जन की आस्था के केंद्र महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।शहर में डी जे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई तथा खीर, लस्सी और ठंडे पानी का जगह जगह वितरण किया गया।इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा, सहकारिता राज्य मंत्री जे पी एस राठौड़, पूर्व राज्य मंत्री व विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेन्द सिंह शाक्य, ब्लाक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह, दिनेश कुमार सिंह ब्लाक प्रमुख पति, ब्लाक प्रमुख पति समरेर धीरज सक्सेना, समाजसेवी रवि प्रताप सिंह, ज़िला पंचायत सदस्य झंडू भईया, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद दीपमाला गोयल आदि ने माल्यार्पण कर आस्था का प्रदर्शन किया।डायट स्थित आडिटोरियम में आयोजित समारोह में उपस्थित जनों को हल्दीघाटी की माटी से तिलक किया गया, प्रतिभाशाली बच्चों एवम् विशिष्ट जन एवम समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया गया। भामाशाह सम्मान 2025 पूर्व राज्य मंत्री व नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता को तथा हाकिम खां सूरी सम्मान 2025 राशिद हुसैन को प्रदान किया गया।संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा कविगण द्वारा काव्यपाठ किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे, महान योद्धा थे, शस्त्र और शास्त्र पर उनका समान अधिकार था। उन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। उनकी वीरगाथा की कहानियां भारत में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में सुनाई जाती है। महाराणा प्रताप ने सर्व समाज को लेकर देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन भर कार्य किया। उन्हे किसी जाति और समाज की सीमा में नही बांधा जा सकता है।सहकारिता राज्य मंत्री जे पी एस राठौड़ ने कहा कि सौभाग्य से आज हमारे देश प्रदेश को महाराणा प्रताप की परम्परा पर कार्य करने वाला नेतृत्व मिला हुआ है। महा मानव की जयंती पर हम सबको महाराणा प्रताप के बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिए जानें की आवश्यकता है। सौभाग्य से हमने उस भारत भूमि मेंं जन्म लिया जहां महाराणा प्रताप जैसे राष्ट्रभक्त पैदा हुए । महाराणा प्रताप वीर शिरोमणि होने के साथ ही राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। सम्पूर्ण जीवन उन्होंने देश और समाज के लिए जिया। हमारे देश के नागरिकों को महाराणा प्रताप से देश और धर्म पर सर्वस्व न्यौछावर करने के पथ पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।पूर्व राज्य मंत्री व नगर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा तो थे ही वह एक आर्टिस्ट भी थे, कवि व लेखक भी थे। प्रकृति प्रेमी होने के कारण जंगल में रहना स्वीकार किया, वह शाकाहारी थे। समाज के हर वर्ग भील, वनवासी, आदिवासी को आदर की दृष्टि से देखते थे। उनकी देशभक्ति से प्रेरित होकर ही उनके चरणों में भामाशाह ने अपना सर्वस्व समर्पण कर दिया।महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि महाराणा प्रताप को चित्तौड़ अथवा मेवाड़ तक ही सीमित नहीं किया जा सकता वे भारत माता के सच्चे सपूत थे, भारत माता की गोद में जन्म लेकर उन्होने भारत भूमि को धन्य कर दिया। गर्व का विषय है कि आज संपूर्ण राष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरा विश्व उनका स्मरण कर रहा है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से धनपाल सिंह, आचार्य प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह तोमर, विजय पाल सिंह भदौरिया, गोपाली सिंह, राजपाल सिंह, विजय रत्न सिंह, रतन वीर सिंह,, गिरीश पाल सिंह, शोभित तोमर, महीपाल सिंह तोमर राकेश सिंह, अखिलेश चौहान, दिनेश सिंह एडवोकेट, सूरज पाल सिंह सोलंकी एडवोकेट, वेद पाल सिंह, करुणा सोलंकी, सरिता सिंह, उमा सिंह, , सुरेश सिंह, राम प्रताप सिंह, आर्येंद्र पाल सिंह, सतेंद्र सिंह, , शेर बहादुर सिंह, मनोज कुमार सिंह, अभिषेक पुंडीर, सौरभ सिंह, जग मोहन सिंह राघव, अशोक कुमार सिंह, रंजीत सिंह, सुमित कुमार सिंह, आलोक चौहान, गोपेष चौहान, धमेंद्र सिंह, सोमवीर सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद सिंह, पिंटू सिंह, वेद प्रकाश सिंह, प्रेम पाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, रंजीत सिंह, राजकुमार सिंह, मनोज एडवोकेट, सत्यवीर सिंह चौहान, जितेंद्र एडवोकेट , रवि प्रताप सिंह, सुरेश पाल सिंह चौहान, उमेश कुमार सिंह, देवी सिंह देवड़ , रघुपाल सिंह, धनपाल सिंह, सुनील देव, मुनीश कुमार सिंह, राम सरन सिंह, राघव सिंह, सुनील सिंह, धीरेश सिंह, अनिल तोमर, अवनीश कुमार सिंह, वीर प्रताप सिंह, हरि प्रकाश सिंह, रूप किशोर सिंह, रामवीर सिंह, दीपक चौहान सहित क्षत्रिय युवा सभा, क्षत्रिय महिला सभा, क्षत्रिय सैनिक सभा, क्षत्रिय अधिवक्ता सभा, क्षत्रिय दिव्यांग सभा, क्षत्रिय शिक्षक सभा, क्षत्रिय व्यापार सभा के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।अंत में जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।संचालन जिला संगठन मंत्री भूराज सिंह ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights