भाजपा ने किया एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली के द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन सिद्धि विनायक इंस्टीटूट में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग के लोग उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि जेपीएस राठौर ने कहा कि “एक राष्ट्, एक चुनाव” का उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना है। जिससे प्रशासनिक खर्चों की बचत हो, विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे। इस विषय की चर्चा शहर-शहर, गांव-गांव एवं प्रत्येक जन मानस के बीच मे होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र की सरकार बिल को पास करवाने के लिए आम जनता जनमानस के बीच में प्रस्ताव लेकर कर आई है, आप सभी की सहमति के आधार पर इस बिल को पास किया जाएगा। उन्होंने कहा वन नेशन वन इलेक्शन से लोकतांत्रिक प्रक्रिया अधिक सशक्त और पारदर्शी बनेगी तथा मतदाताओं में जागरूकता और मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव से समय और धन की बचत होगी। देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही तीन तलाक, राम मंदिर और धारा 370 हटने जैसे बड़े ऐतिहासिक कार्य हुए है। पहलगाम में आतंकवादियों ने हमारी मां-बहनों के सिंदूर को उजाड़ने का काम किया था और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही हमारी भारतीय सेना ने उन आतंकवादियों को और उनके ठिकानों को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। हम सभी को अपने वीर जवानों व भारतीय सेना पर गर्व है।उन्होंने कहा पहले भी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ-साथ हुए है। यह एक चुनाव का क्रम कांग्रेस ने बिगाड़ा। जनहित के लिए अब फिर साथ में चुनाव आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि बार बार चुनाव होने से आचार संहिता के कारण विकास कार्य अधूरे रह जाते है। बार-बार चुनाव होने से देश की प्रगति में बाधा उत्पन्न होती है। वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन प्रत्येक जन मानस को करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वन नेशन वन इलेक्शन का संकल्प आप सभी के समर्थन से जरूर पूरा होगा और वन नेशन वन इलेक्शन देश के विकास के लिए बहुत आवश्यक है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, जिला अध्य्क्ष सोमपाल शर्मा, आवला जिला अध्य्क्ष आदेश प्रताप सिंह, विधायक डॉ डी सी वर्मा, विधायक डॉ एम पी आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, पूर्व जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, अनुपम कपूर, वीरपाल गंगवार, मेघनाथ सिंह कठेरिया, डॉ निर्भय गुर्जर, अजय सक्सेना, चंचल गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, राहुल साहू, अभय चौहान, अंकित शुक्ला, नेहा कन्नौजिया, डॉ हरिशंकर गंगवार, योगेश पटेल, सत्येंद्र यादव, डॉ आशुतोष गंगवार, शिवम शर्मा, मुकेश राजपूत, अजय अरोरा, राम गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights