शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग में महान समाज सुधारक एवं भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें विभाग के छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। जिसका विषय ” शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” एवं ”समानता के बिना न्याय असंभव है।” प्रतियोगिता का मूल्यांकन राजनीति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो0 डॉ0 आदित्य कुमार सिंह जी एवं इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 विकास खुराना जी के द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें आस्था शुक्ला ने प्रथम, सूर्या पाण्डेय ने द्वितीय एवं निहारिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं शिवानी, पवन, जय प्रकाश राजन को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। डॉ0 आदित्य सिंह जी ने छात्र — छात्राओं को बाबा साहेब के संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान के बारे में बताया। संविधान निर्माण में ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष बनकर उन्होंने संविधान की रूपरेखा बनाई। लाखों लोगों के जीवन से संघर्ष को हटाने का सफल प्रयास किया। डॉ0 विकास खुराना जी ने छात्र छात्राओं को संविधान में छात्र छात्राओं की शक्तियों के विषय में बताया। कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 संदीप कुमार अवस्थी जी ने दोनों अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विभाग के डॉ0 उमेश सिंह विशेन जी ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन श्री सुमित कुमार त्रिवेदी जी ने किया। इस अवसर पर डॉ0 रजत कुमार सिंह, डॉ0 राजेश कुमार सक्सेना, डॉ0 अनामिका शुक्ला, श्री विपुल दीक्षित, श्री अवनीश शुक्ल एवं छात्र छात्राओं का भी योगदान रहा।