बदायूं। यूपीसी स्कूल में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, विचारों और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में छात्रों को जानकारी दी। बच्चों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा ली। यह कार्यक्रम बच्चों में नैतिक मूल्यों और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास रहा, जो डॉ. राधाकृष्णन के विचारों के अनुरूप था।