बरेली। सीएसइआई एवं आंचल कंप्यूटर कोचिंग नवादा शेखान के संयुक्त तत्वधान में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता आंचल सामाजिक विकास समिति की महासचिव मोमिना परवीन ने किया उन्होंने बताया कि किस प्रकार बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी को अपने बचपन में अपमान सहते हुए संघर्ष करना पड़ा उन्होंने शिक्षा को हथियार बनाया और विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए भी कमजोरो दलितों को सशक्त बनाया और देश को एक ऐसा संविधान दिया जो सभी वर्गों को समान दर्जा प्रदान करता है। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा का प्राविधान बिना किसी भेद भाव किया। गर्ल्स चैंपियन हिबा हुसैन ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी का स्थान एक राष्ट्र निर्माता के रूप में जाना जाता है और उन्होंने दलित समाज को उठो जागो और आगे बढ़ो का संदेश दिया वो अतुल्य हैं उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। नीतू मौर्य ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी किसी एक समाज के लिए नहीं वो हर भारत वासी के प्रेरणा श्रोत हैं। सचमुच वो भारत रत्न हैं। कोषाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी ने हर भारत वासी को मौलिक अधिकार देकर सुरक्षित ही नहीं किया बल्कि सभी धर्मों संस्कृतियों समान रूप से स्थान दिया है किसी की उपेक्षा नहीं कि गई। पलक अंशिका नैतिक उत्कर्ष नैन्सी हार्दिक और पारस आदि शिक्षिकाओं ने विचार व्यक्त किया।