कैंट विधानसभा में हुआ सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन

WhatsApp Image 2025-04-11 at 20.37.33
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के पखवाड़े में आज बरेली महानगर के कैंट विधानसभा में सक्रिय सदस्य सम्मेलन स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रचलन कर हुआ। सक्रिय सदस्यों को संबोधित करते हुए एमएलसी सुधीर गुप्ता ने कहा कि भाजपा का जन्म 1980 में हुआ। भारत की राजनीति में पहले भारतीय राष्ट्रीय जन संघ और फिर उसके बाद नए अवतार में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नीतियों कार्यक्रमों और नेतृत्व के दम पर यह वर्तमान सफलता प्राप्त की है। कांग्रेस से निकलकर कई पार्टियों ने उसका विरोध किया। इसमें समाजवादी प्रमुख थे, लेकिन विडंबना कि उनमें इतना ज्यादा बिखराव हुआ कि वह अब सपा राजदा के रूप में परिवार आधारित राजनीति का केंद्र बने हैं। साम्यवादी विचारधारा का यह हाल है कि उनके पांव के नीचे की जमीन खिसक गई है। केवल भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जिसने कांग्रेस विरोध को उसके अंजाम तक पहुंचा या. आज देश पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली पार्टी हिचकोले खा रही है। क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा ने कहा कि किसी भी देश के सशक्तिकरण के मूल में उसकी संस्कृति उसका वैभव होते हैं भारतीय जनमानस की बहु प्रतीक्षित इच्छा उसे समय सरकार भी जब हमें रामलला टेंट से विशाल मंदिर में विराजमान हुए काशी विश्वनाथ और महाकाल कॉरिडोर ने एक सुव्यवस्थित हिंदू आस्था को स्वाभाविक बोल दिया महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन में जहां पूरे विश्व को हतप्रभ किया, वही देश की सांस्कृतिक चेतना को जाति धर्म से परे उठाकर उसमें कई नई जान फूकी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एक स्थान से दूसरे स्थान तक सामान लाने ले जाने या पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जहां वर्ष 2014 मे 12 किलोमीटर प्रतिदिन राजमार्ग बनाए जाते थे। वहीं अब 30 किलोमीटर से अधिक प्रतिदिन राजमार्ग बनाकर लोगों को उसकी आवश्यकताओं तथा खुशियों से जोड़ने का काम कर रहे हैं। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने राजनीति में बदलाव करते हुए,एक भारत-श्रेष्ठ भारत, उच्च राष्ट्रीय एकात्मकता के लिए राष्ट्र मे विविधता में एकता, राज्यों के दो शासित प्रदेशों में जुड़ाव किया गया। सबका साथ – सबका विकास उच्च भाषा, प्रान्त, धर्म, पंथ संप्रदाय से उठकर सबके लिए कार्य किया। हमारी सरकार भारत देश को विकसित आत्मनिर्भर भारतवर्ष 2047 विकसित भारत का संकल्प के साथ कार्य कर रही है। देश में विकास एवं जन कल्याण अंत्योदय प्राथमिकता उत्तर प्रदेश सहित देश की में एक्सप्रेस वे रेल, आवास,आरोग्य आदि के सुव्यवस्थित प्रयास किया जा रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा पर पहला नक्सलवाद, आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण किया है। भाजपा का सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी कार्य विस्तार विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा कि मोदी जी ने जो किया वह किसी ने नहीं किया यह सब अकल्पनिक,न सोचे गए ऐसे कार्य रहे हैं जिन्हें पूरे विश्व को भारत की ओर देखने को अवलोकिता किया प्रधानमंत्री के रूप में मोदी सरकार ने भारत की विदेश नीति में युगान्तकारी परिवर्तन किया। इसका परिणाम है कि आज भारत विश्व के सभी मोर्चो के साथ समन्वयक की भूमिका में है भारत प्रथम,भारत की विदेश नीति का मंत्र बन गया है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि आज 45 साल बाद पार्टी केंद्र के अलावा 20 से अधिक राज्यों में स्वयं सत्ता में है या अपनी सहयोगी दलों के साथ सरकार चल रही है। पिछले 8 वर्ष में नरेंद्र मोदी अमित शाह की जोड़ी ने पार्टी को शिखर पर पहुंचाया है। कार्यक्रम के अंत मे महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रभावशाली राजनीतिक पार्टी है इसलिए भाजपा गर्व से दावा करती है कि सदस्यता के हिसाब से भविष्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है ऐसे में भाजपा के लिए चुनाव एक युद्ध है यह केवल एक चुनावी जुमला नहीं है इस युद्ध के दो सबसे बड़े योद्धा माने ने नरेंद्र मोदी व अमित शाह इस पर अमल करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी केवल हिंदुत्व के भरोसे न रहकर उम्मीदवारों पर चयन करते समय जाति उपजाति सामाजिक संरचना और निर्वाचन क्षेत्र की दूरी बारीकियां पर गहराई से गौर करके राजनीति तैयार करती है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता फुल टाइम जॉब की तरह पार्टी की सेवा करता है कार्यकर्ताओं का समर्पण भाव ही भाजपा का जीत का मूल मंत्र बन चुका है। कार्यक्रम का संचालन राज बहादुर सक्सेना व अरुण कश्यप ने किया।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमेश कठेरिया, कार्यक्रम सयोजक अरुण कश्यप, डॉ सी.पी.एस चौहान, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, प्रभु दयाल लोधी, तृप्ति गुप्ता, अमरीश कठेरिया, मोहित तिवारी,जयदीप चौधरी, नरेंद्र मौर्य, कन्हैया राजपूत, शिवकुमार महेश्वरी, डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, अजय प्रताप सिंह, सोनू कलरा, जे.पी.एस पाल, राजकुमार अग्रवाल,शिशुपाल कठेरिया राजकिशोर कश्यप, नीलम जेठा, सत्येंद्र पांडे, प्रदीप रोहिला, बृजेश मिश्रा, हर्षित गुप्ता, राजू मिश्रा, गरिमा अग्रवाल, बृजेश कुमार पाल, गीतिका किशोर, छगामल मौर्य, सौरभ कुमार, अजय रत्नाकर, चंद्रपाल आर्य, श्याम सिंह चौहान, गौरी पटेल, शालिनी बर्मा, चित्रा मिश्रा, पुष्पेंद्र महेश्वरी, हर्ष कुमारी, सरिता रानी, पूनम राठौर, नीरज कुमार, अरविंद वर्मा, सागर मौर्य हरिशंकर राजपूत, मंजू देवी, सर्वेश रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, हरि सिंह वरदान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights