मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 19 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आयुष्मान क्लीनिक पर लगे फ्री मेगा हैल्थ कैम्प में 250 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की

April 11, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के आयुष्मान क्लीनिक पर निःशुल्क विशाल बाल रोग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 200-250 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस कैंप में बच्चों का हैल्थ चेकअप और परामर्श दिया गया, साथ ही बीमार बच्चों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। आयुष्मान क्लीनिक के ऑनर डॉ कुमार वासु ने बताया कि बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप और ब्लड शुगर आदि की जांच शामिल थी। बीमार बच्चों को निशुल्क दवाइयां दी गईं।बच्चों को परामर्श दिया गया।इस कैंप का रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 20 रुपये रखा गया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आयुष्मान क्लीनिक के डॉ. कुमार वासु ने कहा कि इस समय मौसम बदल रहा है, इसलिए बच्चों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने माता-पिता से आग्रह किया कि वे बच्चों को गर्म हवा और लू से बचाएं, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं और कोल्ड ड्रिंक आदि से दूर रखें। इसके अलावा, उन्होंने मच्छरों और गंदगी का ध्यान रखने की भी सलाह दी। इस कैंप का आयोजन आयुष्मान क्लीनिक पर किया गया था, जो इन्द्रचौक के निकट मालगोदाम रोड पर स्थित है। कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। इस तरह के कैंप आयुष्मान क्लीनिक पर समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights