मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वक्फ बिल का समर्थन करने पर RLD युवा जिला अध्यक्ष परवेज़ चौधरी ने दिया इस्तीफा

April 6, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।।राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के बदायूं ज़िले के युवा जिला अध्यक्ष परवेज़ चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह कदम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा संसद में वक्फ बिल का समर्थन किए जाने के विरोध में उठाया है। परवेज़ चौधरी ने अपने त्यागपत्र में लिखा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुसलमानों ने जयंत चौधरी को हमेशा अपना माना और उन्हें आँखों का तारा समझा, लेकिन जयंत चौधरी ने वक्फ बिल का समर्थन करके मुसलमानों के विश्वास को तोड़ा है।परवेज़ चौधरी ने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि RLD अब सेक्युलरिज्म से भटककर एक अलग ही दिशा में जा रही है, जिससे मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी द्वारा इस बिल का समर्थन करना पार्टी की विचारधारा से अलग है और इससे उन्हें गहरा दुख पहुँचा है। अपने पत्र के अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह न सिर्फ अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं, बल्कि पार्टी से भी अपना नाता तोड़ रहे हैं। यह इस्तीफा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और इससे RLD को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के बीच संभावित नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights