मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
बदायूँ में धूमधाम से मना दशहरा, रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का हुआ दहन,शीतल आतिशबाजी ने मन मोहाबदायूं में दहेज के लिए नवविवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप8वें वेतन आयोग की मुंबई में 22-23 अक्टूबर को बैठक, लेवल-1 की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 69 हजार रुपये होने की संभावना!तुलसी मठ में विधि-विधान से हुआ अस्त्र-शस्त्र पूजनदशहरे पर शक्ति और भक्ति के समन्वय की दिखी परंपरा, महंत नीरज नयन दास ने बताया पूजन का महत्वविजयदशमी (दशहरे) के पावन पर्व पर शिवसेना नाथ नगरी बरेली ने किया भव्य शस्त्र पूजनस्वर्गीय मनोज पांडे की स्मृति में पर्वतीय सांस्कृतिक समाज ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन
Uttar Pradesh

चेन्नई के आरएमडी इंजीनियरिंग कालेज की टीम हैकाथॉन 3.0 में विजेता

March 29, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेलीः तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित आरएमडी इंजीनियरिंग कालेज की टीम तीन दिवसीय हैकाथॉन 3.0 में विजेता बनी। तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एनपीआर कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम ने हैकाथॉन 3.0 में दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान एसआरएमएस सीईटी की टीम को मिला। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति , ट्रस्ट सचिव आदित्य मूर्ति ने विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देने के साथ नकद इनामी राशि व सर्टिफिकेट प्रदान किए।
श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) में 27 मार्च 2025 को तीन दिवसीय हैकाथॉन 3.0 आरंभ हुआ। ‘सुरक्षित दुनिया के लिए स्मार्ट सोल्यूशन’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्नातक ओर परास्नातक वर्ग में तमिलनाडु, तेलंगना, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के तकनीकी महाविद्यालयों की 46 टीमों में 172 छात्र/छात्राएं शामिल हुए। 27 मार्च को इसका उद्घाटन एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति जी, ट्रस्ट एडवाइजर सुभाष मेहरा और कालेज के प्रिंसिपल डा.प्रभाकर गुप्ता ने किया। कालेज के इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से टेक एज सेल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों ने दूसरे दिन 28 मार्च को अपने तकनीकी एवं समस्या-समाधान कौशल से प्रौद्योगिकी का उपयोग कर “सुरक्षित दुनिया के लिए स्मार्ट सोल्यूशन” थीम पर प्रोटोटाइप और मॉडल पर काम किया। अंतिम दिन शनिवार को शिक्षाविदों और नवप्रवर्तकों सहित निर्णायकों के पैनल के समक्ष सभी टीमों ने अपनी प्रस्तुत दी। निर्णायक मंडल ने चेन्नई के आरएमडी इंजीनियरिंग कालेज की टीम को हैकाथॉन 3.0 का विजेता घोषित किया गया। टीम को 31,000/ रुपये के नकद पुरस्कार के साथ सर्टिफिकेट दिए गए। द्वितीय स्थान पर तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एनपीआर कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम रही। जिसे 21,000/ रुपये और तृतीय स्थान पर चुनी गई एसआरएमएस सीईटी बरेली की टीम को 11,000/ रुपये का नकद पुरस्कार मिला। एसआरएमएस सीईटी की दूसरी टीम टेक टोरनेडो. लखनऊ स्थित बंसल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम और एसआरएमएस सीईटीआर की टीम को सांत्वना पुरस्कार हासिल हुआ। जिसके तहत तीनों टीमों को 5-5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिला।
इस अवसर पर बैंक आफ बड़ौदा के जीएम प्रतीक अग्निहोत्री, मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ.एमएस बुटोला, एसआरएमएस सीईटीआर के डीन डा.शैलेश सक्सेना, एसआरएमएस सीईटी के वाइस प्रिंसिपल डॉ.शैलेंद्र देवा, डा.एलएस मौर्य, हैकाथॉन 3.0 के आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डा.सत्य देव, इंजीनियर स्मिता दिनकर, इंजीनियर अश्विनी चौहान, इंजीनियर आशीष अग्रवाल, इंजीनियर निपुन पांडेय, चीफ प्रोक्टर विवेक यादव, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर सौरभ गुप्ता सहित सभी विभागाध्यक्ष और स्टाफ मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights